लाइव टीवी

Today Panchang 19 June: आज भगवान शिव की उपासना से मिलेगा विशेष फल, जानें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त

Today Panchang 19 जून
Updated Jun 19, 2020 | 06:44 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 19 जूनToday Panchang 19 जून
Today Panchang 19 जून
मुख्य बातें
  • आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • आज भगवान शिव की उपासना का विशेष फल है।
  • जानें शुक्रवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 19 June 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य अभी मिथुन में हैं। आज भगवान शिव की उपासना का विशेष फल है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज रुद्राभिषेक करने का अनन्त पुण्य है।

यहां पढ़ें 19 जून का पंचांग

  • दिनांक-19 जून
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-  त्रयोदशी
  • दिवस-शुक्रवार
  • नक्षत्र- कृतिका
  • करण-वणिज
  • सूर्योदय-05:24am
  • सूर्यास्त-07:23pm
  • सूर्य राशि-मिथुन
  • चन्द्र राशि- वृष

आज के मुहूर्त

अभिजीत- 11:56am से 12:51pm तक
विजय मुहूर्त- 02:43 pm से 03: 43pm तक
गोधुली मुहूर्त- 07:09pm से 07:33pm तक
राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल