लाइव टीवी

Rava Kesari: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं रवा केसरी का भोग, जानें बनाने की विधि

Updated Jan 27, 2020 | 10:41 IST |

Rawa kesari sweet: वसंत पंचमी के दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में पीले रंग के पकवान बनाए जाते हैं। इस मौके पर चलिये जानते हैं दक्षिण भारत की एक जाकेदार रेसिपी रवा केसरी की विधि। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
basant panchami Recipe (cook_by_nature)
मुख्य बातें
  • दक्षिण भारत में रवा केसरी को नाश्ते के लिए बनाया जाता है
  • वसंत पंचमी के दिन पीले रंग की चीजों का विशेष महत्‍व होता है
  • रवा केसरी बना कर मां सरस्‍वती को भोग जरूर चढ़ाएं

रवा केसरी सूजी से बना एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय हलवा है। रवा केसरी को त्योहारों के साथ-साथ पूजा या शुभ अवसरों के दौरान भी बनाया जाता है। दक्षिण भारत में रवा केसरी को नाश्ते के लिए बनाया जाता है। इस हलवे को नारंगी रंग देने के लिये इसमें नारंगी रंग मिलाया जाता है इसलिए इसका नाम राव केसरी है। रवा केसरी में मुख्य सामग्री घी, रवा, चीनी, पानी और केसर या नारंगी खाद्य रंग हैं। वसंत पंचमी के दिन पीले रंग की चीजों का विशेष महत्‍व होता है इसलिये आप इस दिन रवा केसरी बना कर मां सरस्‍वती को भोग चढ़ा सकती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की सरल विधि- 

सामग्री
सूखे मेवे और रवा तलने के लिए- 

  • 6 बड़ा चम्मच घी
  • 3 से 4 बड़ा चम्मच काजू
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1 कप बारीक रवा

चाशनी बनाने की सामग्री

  • ¾ या 1 कप चीनी
  • 2.5 कप पानी या दूध
  • 2 से 3 चुटकी केसर के धागे
  • 2 से 3 बूंद खाने वाला रंग (नारंगी)

अन्‍य सामग्री- 

  • ½ चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 चुटकी खाने वाला कपूर - वैकल्पिक

रवा केसरी बनाने की विधि- 

  • सबसे पहले सूखे मेवे फ्राई करें। इसके लिये एक भारी तले की कढ़ाई या पैन में 6 बड़े चम्मच घी गरम करें। 
  • 3 बड़े चम्मच काजू डालें। काजू को सुनहरा होने तक भूनें। फिर काजू को निकाल कर एक तरफ रख दें।
  • इसके बाद गर्म घी में 1 बड़ा चम्मच किशमिश मिलाएं। किशमिश को तब तक भूनें जब तक कि वह फूल न जाएं। इन्‍हें निकाल कर तले हुए काजू के साथ अलग रखें।
  • अब आंच को कम कर दें और घी में 1 कप बारीक रवा मिलाएं। गैस की आंच को धीमी कर दें और रवा को भूनना शुरू करें।
  • रवा को तब तक भुने जब तक घी अलग न हो जाए। रवा का रंग भूरा नहीं होना चाहिए।
  • जब तक रवा भूनना शुरू होता है, उस समय सॉस पैन में चीनी लें।
  • 2 से 3 चुटकी केसर के धागे डालें। इसमें 2 बूंद खाने का रंग मिलाएं। फिश्र 2.5 कप पानी डालें। चीनी पिघला कर चाशनी बनाएं। 
  • अब रवा की आंच को कम करें और अब सावधानी से चीनी-केसर के घोल को धीरे-धीरे डालें।
  • मिलाते समय गांठ नहीं पड़नी चाहिये। रवा केसरी के घोल को धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
  • जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब इस पर काजू और किशमिश को गार्निश करने के लिए डालें।
  • इसके अलावा इलायची पाउडर डालें। आप चाहें तो इसमें एक चुटकी खाने वाला कपूर भी मिला सकती हैं। 
  • मिश्रण को घी छोड़ने तक हिलाएं। फिर आंच को बंद कर दें और 5 मिनट के लिए पैन को ढक दें। 
  • पांच मिनट के बाद ढक्कन को हटा दें। रवा केसरी गरमा गर्म परोसें। 

अगर आप चाहें तो पानी की जगह पर आप दूध का भी प्रयोग कर सकती हैं। इससे रवा केसरी में और भी ज्‍यादा स्‍वाद बढ़ जाएगा। दूध की मात्रा उतनी ही रखें जितनी की पानी की बताई गई हो।