लाइव टीवी

Tilkut Sweet: मकर संक्रांति पर बनाएं स्‍वादिष्‍ट तिलकुट, जानें घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी

Updated Jan 09, 2020 | 11:21 IST |

Tilkut Recipe : मकर संक्रांति पर तिलकुट काफी चाव से खाए जाते हैं। आप भी इसे घर पर तैयार कर सकती हैं। यहां जानें इसकी रेसिपी... 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Tilkut

तिलकुट एक बहुत ही स्‍वादिष्‍ट मिठाई है जो मकर संक्रांति पर बनाई जाती है। यह सफेद तिल और गुड़ से तैयार की जाती है। सफेद तिल सर्दियों में सेहत के लिये काफी अच्‍छा माना जाता है। इसे खाने से शरीर में गर्माहट आती है। बहुत से लोग तिलकुट को बाजार से खरीदते हैं मगर आप चाहें तो इसे आराम से घर पर ही तैयार कर सकती हैं। 

तिलकुट को बनाने में बिल्‍कुल भी मेहनत नहीं करनी पड़ती। साथ ही आप इसमें साफ सफाई का भी ध्‍यान रख सकती हैं। यह मिठाई बच्चों को भी खूब पसंद आते हैं। तो आइए जानें इसे बनाने का तरीका... 

सामग्री

  • 3 कप तिल 
  • 2 कप गुड़
  • 2 चम्मच घी
  • आवश्यकतानुसार पानी

बनाने की विधि- 

  • एक फ्राइंग पैन में घी डालें और तिल को भूरा होने तक पांच से छह मिनट तक भूने। इन्‍हें लगातार चलाएं नहीं तो तिल बहुत तेजी से जल सकते हैं। इससे उनमें कडुवाहट पैदा हो सकती है। 
  • तिल भुन जाने के बाद उन्हें एक कटोरे में डाल दें। 
  • तिल को ग्राइंडर में पीसें। यह मिश्रण दरदरा होना चाहिये। 
  • एक नॉन-स्टिकी पैन में गुड़ डालें। एक कप पानी डालें और उबाल आने दें। कुछ देर तक उबालें और जब गुड़ गाढा होने लगे तब उसमें तिल डालें। 
  • इन दोनों चीजों को लगातार मिलाते रहें, नहीं तो गुड़ की चाशनी क्रिस्टलीकृत हो जाएगी।
  • इसे एक एल्यूमीनियम पेपर या प्लेट में ट्रांसफर करें। अपने हाथों को ठंडे पानी में डुबोएं और तिल कुट बनाना शुरू करें। 
  • इसे लगभग एक इंच मोटा रखें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
  • इसे आप जिस भी शेप में चाहें काट लें।


अब इसे ठंडा करके सर्व करें। आप उन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में भी स्टोर कर सकते हैं। यह 2-3 सप्ताह तक ठीक रहता है।