लाइव टीवी

अंतिम क्षणों में हैरी केन के पेनल्टी गोल से इंग्लैंड ने जर्मनी से ड्रॉ खेला, इटली ने हंगरी को हराया

Updated Jun 08, 2022 | 12:41 IST

Nations League Results: फुटबॉल जगत की दो दिग्गज टीमों इंग्लैंड और जर्मनी के बीच खेले गए नेशन्स लीग के महामुकाबले में इंग्लैंड ने जर्मनी के खिलाफ ड्रॉ खेला।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
हैरी केन
मुख्य बातें
  • नेशन्स लीग फुटबॉल 2022
  • इंग्लैंड बनाम जर्मनी- ड्रॉ
  • इटली और तुर्की ने अपने-अपने मुकाबले जीते

हैरी केन के आखिरी क्षणों में पेनल्टी पर किये गये गोल से इंग्लैंड ने नेशन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में जर्मनी को 1-1 से ड्रॉ पर रोका जबकि इटली और तुर्की ने अपने अपने मैच जीते।

केन ने 88वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। रेफरी कार्लोस डेल सीरो ग्रेंडे ने वीडियो रेफरल के बाद इंग्लैंड को यह पेनल्टी दी थी। इससे पहले योनास होफमैन ने 51वें मिनट में जर्मनी को बढ़त दिलाई थी।

उधर सेसेना में लोरेंजो पेलेग्रिनी के शानदार प्रदर्शन से इटली ने हंगरी को 2-1 से हराया। पेलेग्रिनी ने उसकी तरफ से निर्णायक गोल किया। इससे पहले निकोला बारेला ने 30वें मिनट में इटली को शुरुआती बढ़त दिलाई थी लेकिन 61वें मिनट में जियानलुका मनचिनी के आत्मघाती गोल से स्कोर बराबर हो गया था।

तुर्की ने लिथुआनिया को 6-0 से करारी शिकस्त दी जबकि लक्जमबर्ग ने फेरो आइलैंड्स पर 1-0 से जीत दर्ज की। फ़िनलैंड ने मोंटेनेग्रो को 2-0 और बोस्निया हर्जेगोविना ने रोमानिया को 1-0 से पराजित किया।