लाइव टीवी

ये कैसा दौर..अब इस देश ने भी लगाया प्रतिबंध, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों की टूर्नामेंट से हुई छुट्टी

Indian shuttlers cant participate in Malaysia Open 2021
Updated May 06, 2021 | 19:05 IST

Malaysia Open 2021, India Covid travel restrictions: भारत में चल रही महामारी की दूसरी लहर का प्रभाव इतना भयानक है कि दुनिया के तमाम देशों ने भारत पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। अब मलेशिया भी लिस्ट में शामिल।

Loading ...
Indian shuttlers cant participate in Malaysia Open 2021Indian shuttlers cant participate in Malaysia Open 2021
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
भारतीय शटलर मलेशिया ओपन से बाहर होने पर मजबूर
मुख्य बातें
  • मलेशिया ने भी भारतीय लोगों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को लगा करारा झटका
  • मलेशिया ओपन 2021 से किया गया बाहर

नई दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण मलेशिया ने भारत से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिससे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी इस महीने के आखिर में खेले जाने वाले मलेशिया ओपन में भाग नहीं ले पायेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन 25 से 30 मई तक होना है जो ओलंपिक क्वालीफिकेशन अंक अर्जित करने के लिए आखिरी टूर्नामेंटों में से एक है। मलेशिया ने भारत से यात्रा करने पर 28 अप्रैल को प्रतिबंध लगाया था।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘मलेशिया सरकार द्वारा भारत से यात्रा करने पर लगाये गये अस्थायी यात्रा प्रतिबंध के कारण भारतीय बैडमिंटन टीम को 25 से 30 मई तब आयोजित होने वाले मलेशिया ओपन में भाग नहीं ले सकेगी।’’

इस टूर्नामेंट में देश के शीर्ष एकल और युगल खिलाड़ियों में शामिल पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, साई प्रणीत, सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी को भाग लेना था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट 15 जून को खत्म होने वाले ओलंपिक क्वालीफिकेशन के आखिरी टूर्नामेंटों में से एक है।’’ विज्ञप्ति के मुताबिक खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय की मदद से मलेशिया के अधिकारियों से भारतीय टीम को मंजूरी देने की मांग की लेकिन कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण इसे खारिज कर दिया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘भारत में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण मलेशियाई सरकार ने वहां के भारतीय उच्चायोग को बताया कि फिलहाल टीम को यात्रा की मंजूरी नहीं दी जा सकती।’’