लाइव टीवी

CWG 2022, BOXING: भारतीय मुक्केबाज नीतू गंघास की सेमीफाइनल में एंट्री, भारत का पदक पक्का

Updated Aug 03, 2022 | 18:01 IST

Nitu Ganghas in Women's boxing Semi-Final in CWG 2022: भारतीय महिला मुक्केबाज नीतू गंघास ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए भारत का एक पदक पक्का कर दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
Boxing, CWG 2022 (Representative Image)
मुख्य बातें
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (बर्मिंघम)
  • नीतू गंघास ने लगाया पदक पर पंच
  • सेमीफाइनल में बनाई जगह, भारत का एक पदक पक्का

Commonwealth Games 2022, Boxing: भारतीय मुक्केबाज नीतू गंघास ने बुधवार को यहां महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक पक्का कर दिया।

दो बार की युवा स्वर्ण पदक विजेता नीतू (21 वर्ष) को क्वार्टरफाइनल के तीसरे और अंतिम राउंड में उत्तरी आयरलैंड की प्रतिंद्वद्वी निकोल क्लाइड के स्वेच्छा से रिटायर होने (एबीडी) के बाद विजेता घोषित किया गया।

चार भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, निकहत जरीन, आशीष कुमार और मोहम्मद हुसामुद्दीन दिन में अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगे।