लाइव टीवी

Top 7 upcoming smartphones in 2021: नए साल में लॉन्च होने वाले 7 बेहतरीन स्मार्टफोन, खरीदने का करें प्लान

Updated Dec 29, 2020 | 06:00 IST

नए साल (वर्ष 2021) में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। हम आपको 7 अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताने जाने रहे हैं। जिसके लिए आप पहले से प्लान कर सकते हैं।

Loading ...
2021 में अपकमिंग बेहतरीन 7 स्मार्टफोन (तस्वीर सौजन्य-Pixabay)

हम सभी वर्ष 2020 की सभी परेशानियों को भूलते हुए साल 2021 के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौर में स्मार्टफोन की महत्ता काफी बढ़ गई। लोगों ने घरों में रहते हुए अधिकांश वित्तीय लेनदेन स्मार्टफोन के जरिए किया। इसके साथ सगे-संबंधियों से ऑडियो-वीडियो चैट भी स्मार्टफोन ने काफी योगदान निभाया है। आने वाले वर्ष में भी इसकी प्रमुखता बरकरार रहेगी। इसको देखते हुए स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों अगले साल कई नए प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी में हैं। हम आपको साल से शुरुआत में लॉन्च होने वाले 7 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। इसे खरीदने के लिए आप पहले से प्लान कर सकते हैं। शिओमी रेडमी नोट 9 प्रो, शिओमी रेडमी नोट 10 प्रो, सैमसंग ग्लैक्सी ए52, सैमसंग ग्लैक्सी ए52 , रियलमी एक्स7, वन प्लस नोर्ड एन100, रियलमी वी5, शिओमी रेडमी नोट 10 अपकमिंग स्मार्टफोन हैं।

 Xiaomi Redmi Note 10 Pro

शिओमी रेडमी नोट 10 प्रो (Xiaomi Redmi Note 10 Pro) 6 जनवरी 2021 को लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 18,999 रुपए है। इसमें 6जीबी रैम है। डिस्प्ले 6.7 इंच है। इसमें मेन कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ 64 + 8 + 5 + 5 एमपी का है और 32 एमपी फ्रंट कैमरा है। इसमें बैटरी 5100 mAh फास्ट चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इंटरनल मेमोरी 64 जीबी और एक्सपेंडेबल मेमोरी 512 जीबी है।

Samsung Galaxy A52

सैमसंग ग्लैक्सी ए52 (Samsung Galaxy A52) 18 जनवरी 2021 को लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 19,999 रुपए रखी गयी है। इसमें 6 जीबी रैम है। डिस्प्ले 6.5 इंच है। इसमें मेन कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ 64 + 12 + 5 + 5 एमपी है और 32 एमपी फ्रंट कैमरा है। बैटरी 4000 mAh की है। इंटरनल मेमोरी 128 जीबी और एक्सपेंडेबल मेमोरी 512 जीबी है।

Realme X7

रियलमी एक्स7 (Realme X7) 26 जनवरी 2021 को लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 19,290 रुपए रखी गई है। इसमें 6जीबी रैम है। डिस्प्ले 6.43 इंच है। मेन कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ 64 + 8 + 2 + 2 एमपी है। फ्रंट कैमरा 32 एमपी है। बैटरी 4000 mAh की है। इंटरनल मेमोरी 128 जीबी है। एक्सपेंडेबल मेमोरी नहीं है।

OnePlus Nord N100

वन प्लस नोर्ड एन100 (OnePlus Nord N100) जनवरी 2021 में लॉन्च होगी। इसकी कीमत 15,690 रुपए है। इसमें 4 जीबी रैम है। इसका डिस्प्ले 6.52 इंच है। इसमें  मैन कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ 13 MP + 2 MP + 2 MP का है। 8 एमपी फ्रंट कैमरा है। इंटरनल मेमोरी 64 जीबी है। एक्सपेंडेबल मेमोरी 256 जीबी है। बैटरी 5000 mAh की है।

Realme V5

रियलमी वी5 (Realme V5) जनवरी 2021 में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 16,190 रुपए हो सकती है। इसमें 6जीबी रैम है। इसका डिस्प्ले 6.5 इंच है। मैन कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ  48 + 8 + 2 + 2 एमपी का है। फ्रंट कैमरा 16 एमपी है। बैटरी 5000 mAh की है। इंटरनल मेमोरी 64 जीबी और एक्सपेंडेबल 512 जीबी है।

Xiaomi Redmi Note 10

शिओमी रेडमी नोट 10 (Xiaomi Redmi Note 10) जनवरी 2021 में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 16,999 रुपए है। इसमें 4जीबी रैम है। डिस्प्ले 6.67 इंच है। मेन कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ 64 + 8 + 2 + 2 एमपी का है। फ्रंट कैमरा 16 एमपी का है। बैटरी 4820 mAh की है। इंटरनल मेमोरी 64 जीबी और एक्सपेंडेबल मेमोरी 512 जीबी है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro

शिओमी रेडमी नोट 9 प्रो (Xiaomi Redmi Note 9 Pro) 5जी, 4जी 23 फरवरी 2021 को लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत 17990 रुपए होगी। 6 जीबी रैम के साथ इसमें रियर 108 + 8 + 2 + 2 MP क्वाड प्राइमरी कैमरा है। एलईडी फ्लैश के साथ 16 एमपी फ्रंट कैमरा है। 4820 mAh फ्लैश चार्जिंग बैटरी है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। डिस्प्ले 6.67 इंच है। इंटरनल मेमोरी 128 जीबी और एक्सपेंडेबल मेमोरी 512 जीबी तक है।