लाइव टीवी

Xiaomi ने लॉन्च किए स्मार्ट एलईडी बल्ब Mi Smart LED Bulb (B22), कीमत 799 रुपए, जानें खूबियां

Updated Sep 22, 2020 | 17:27 IST

Xiaomi ने भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्ट बल्ब Mi Smart LED Bulb B22 लॉन्च किया है। इसकी कई खासियतें हैं। 

Loading ...
MI Smart LED Bulb (B22)

आप स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल तो करते आ रहे हैं। अब स्मार्ट बल्ब भी आ गया है। शाओमी (Xiaomi) ने भारत में अपना टेस्ट स्मार्ट बल्ब लॉन्च किया है। इसका नाम एमआई स्मार्ट एलईडी बल्ब बी22  (Mi Smart LED Bulb B22) है। यह 9 वॉट का बल्ब है जिसमें लुमेन्स जैसी ब्राइटनेस है। अमेजन एलेक्सा के सपोर्ट के साथ गूगल असिसटेंट भी है। इसके लिए अगल ब्रिज की आवश्यकता नहीं है।  यह B22 सॉकेट के साथ आता है ताकि आपको B22 कनवर्टर के लिए एक अलग E27 की जरूरत न हो। जो पहले जनरेशन बल्ब के लिए आवश्यक था। वह पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। 

Mi LED Smart Bulb (B22) की खूबियां

  1. एमआई स्मार्ट एलईडी बल्ब 16 मिलियन कलर्स, 1700 हजार से 6500 हजार कलर तापमान,  900 तक लुमेन्स, शेड्यूलिंग, ऐप के जरिए पावर ऑन और ऑफ कर सकते है।
  2. सूर्योदय मोड है ताकि आप जाग सकें। सूर्यास्त मोड सोने से पहले स्नूग वातावरण बनाता है।
  3. अमेजन एलेक्सा या गूगल सहायक के माध्यम से लाइट को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। ब्राइटनेस, कलर या कलर तापमान को एडजस्ट कर सकते हैं।
  4. किसी ब्रिज की आवश्यकता नहीं है और एमआई होम ऐप के माध्यम से वाई-फाई से जुड़ा जा सकता है
  5. चमकदार पॉली कार्बोनेट की सतह में एक हाई रिफ्रेक्टिव इंडेक्स और उच्च पारदर्शिता है जो एक सौम्य लेकिन ब्राइट प्रकाश देती है
  6. बल्ब परिवेश के तापमान पर काम करता है और हल्के मटेरियल गर्मी कम देता है
  7. इस बल्ब की 11 वर्ष या 25,000 घंटे से अधिक (प्रति दिन करीब 6 घंटे उपयोग के साथ) तक की लाइफ है
  8.  इस Mi LED Smart Bulb (B22) की कीमत 799 रुपए है और Mi.com से उपलब्ध है।