लाइव टीवी

1 करोड़ है इस सांड की कीमत, एक हजार में बिकता है इसके स्पर्म का डोज, जानें खासियत

Updated Nov 15, 2021 | 14:24 IST

बेंगलुरु के कृषि मेला में एक सांड इन दिनों छाया हुआ। इस सांड का नाम कृष्णा है, जो सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। इस कृष्णा को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग पहुंचे। इसकी उम्र अभी मात्र साढ़े तीन साल है। लेकिन, इसे हर कोई खरीदना चाहता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
एक करोड़ में बिका ये सांड
मुख्य बातें
  • बेहद अनोखा सांड है साढ़े तीन साल का 'कृष्णा'
  • इसके स्पर्म की है भारी डिमांड
  • एक हजार में बिकता है एक डोज

अगर आपसे पूछा जाए कि एक सांड की क्या कीमत हो सकती है? ज्यादा से ज्यादा आप हजारों या फिर लाखों में कहेंगे। क्योंकि, आमतौर पर इससे ज्यादा सांड की कीमत नहीं हो सकती है। लेकिन, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु एक सांड एक करोड़ रुपए में बिका है। सुनकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा, लेकिन यह सच है। इतना ही इस सांड के स्पर्म का एक डोज एक हजार रुपए में बिकता है। आलम ये है यह सांड अचानक सुर्खियों में आया है। तो आइए, जानते हैं इस सांड के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के कृषि मेला में एक सांड इन दिनों छाया हुआ। इस सांड का नाम कृष्णा है, जो सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। इस कृष्णा को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग पहुंचे। इसकी उम्र अभी मात्र साढ़े तीन साल है। लेकिन, इसे हर कोई खरीदना चाहता है। क्योंकि, इसके स्पर्म की भारी डिमांड है। बताया जा रहा है कि कृष्णा हल्लीकर नस्ल का सांड है।

एक करोड़ में बिका 'कृष्णा'

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की है और इसके बारे में जानकारी दी है। सांड मालिक बोरेगौड़ा का कहना है कि हल्लीकर नस्ल के सांड  के स्पर्म यानी वीर्य की काफी ज्यादा डिमांड होती है। उन्होंने कहा कि वह इसके वीर्य की एक डोज को एक हजार रुपए में बेचते हैं। इतना ही नहीं हल्लीकर नस्ल के जितने भी मवेशी होते हैं वे ए2 प्रटोन वाले दूध के लिए जाने जाते हैं। अब यह प्रजाति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। फिलहाल, यह सांड एक करोड़ रुपए में बिक चुका है। सोशल मीडिया पर भी इस तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।