लाइव टीवी

शादी में आए शख्स ने पी रखी थी इतनी शराब, पहले महिलाओं के साथ की ऐसी हरकत फिर लगा दी आग

Updated Jul 07, 2022 | 20:24 IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स शराब के नशे में चूर दिखाई दे रहा है। इस दौरान शख्स के दोनों हाथ में फुलझड़ियां होती हैं। इन फुलझड़ियों को जलाकर शख्स ऐसा खिलवाड़ कर रहा होता है कि शादी के पंडाल में ही आग लगा देता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शादी में लगा दी आग
मुख्य बातें
  • शादी में आए शख्स ने पी रखी थी शराब
  • शराब के नशे में कर रहा था ऊटपटांग हरकत
  • शराब के नशे में शख्स ने लगा दी आग

Shocking Video: भारत समेत दुनियाभर में शादियों में बारात के समय पटाखों का इस्तेमाल किया जाता है। इन पटाखों से कई बार गंभीर हादसे भी हो जाते हैं। कई बार ये हादसे बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स शराब के नशे में चूर दिखाई दे रहा है। इस दौरान शख्स के दोनों हाथ में फुलझड़ियां होती हैं। इन फुलझड़ियों को जलाकर शख्स ऐसा खिलवाड़ कर रहा होता है कि शादी के पंडाल में ही आग लगा देता है।

वायरल वीडियो देखकर आप भी कह उठेंगे कि कभी भी हंसी-मजाक में कुछ बड़ा हादसा हो सकता है और शराब के नशे में किसी को भी आग के साथ हंसी-मजाक नहीं करना चाहिए। आपने अक्सर देखा होगा कि शादी की पार्टी में कुछ लोग इतना ज्यादा नशे में होते हैं कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं है। इस शराब के नशे में कई बार कुछ लोग बहुत ही ज्यादा उत्साहित भी हो जाते हैं। इन वीडियो में ऐसा ही देखने को मिल रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स शराब के नशे में इतना उत्साहित है कि वह क्या कर रहा है, उसे होश ही नहीं है। देखें वीडियो- 

शराब के नशे में शख्स ने की ऊटपटांग हरकत

वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले वह अपने दोनों हाथों में फुलझड़ी लेकर डांस करता रहता है। इसके बाद वह एक महिला के पास जाकर उससे चिपकने की कोशिश करता है। इसके बाद वह अपना बैलेंस खो देता है और लड़खड़ाकर पंडाल में रखे सजावट के एक सामान पर अपने हाथ रख देता है। ऐसा होते ही उस सामान में तेजी से आग पकड़ लेती है। हालांकि शख्स को इससे भी फर्क नहीं पड़ता है और वह आग को खिलवाड़ ही समझता रहता है।

ये भी पढ़ें- बिहार: प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी, दुल्हन के साथ करने लगा ऐसी हरकत, घरवालों ने घसीट-घसीटकर पीटा

गनीमत यह रही कि समय रहते उस आग को बुझा दिया गया, वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के हाथ की फुलझड़ियों से वहां का पूरा माहौल ही खराब हो जाता है। कब फुलझड़ियों की चिंगारी आग की लपटों में बदल जाती है, पता ही नहीं चलता है। वीडियो को nftbadger नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।