लाइव टीवी

दुल्हन के मुंह पर खींचकर जोर से मारी गई कोई चीज, दूल्हे ने हाल-चाल पूछने के बजाय उड़ा लिया मजाक

Updated Jul 07, 2022 | 20:04 IST

Dulha Dulhan Funny Video: अगर वीडियो दूल्हा-दुल्हन के मस्ती-मजाक वाले होते हैं तो यह और तेजी से देखे और शेयर किए जाते हैं। आजकल के दूल्हा-दुल्हन भी शादी में हंसी-ठिठोली करना पसंद करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हे ने उड़ाया दुल्हन का मजाक
मुख्य बातें
  • शादी का फनी वीडियो हुआ वायरल
  • दुल्हन के मुंह पर लगा जोर का झटका
  • दूल्हे ने स्टेज पर ही उड़ा लिया मजाक

Dulha Dulhan Funny Video: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े सैकड़ों वीडियो हर रोज पोस्ट किए जाते हैं। इसमें से कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं कि उन्हें जितनी बार देखो, उतनी ही बार देखने का मन करता है। अगर वीडियो दूल्हा-दुल्हन के मस्ती-मजाक वाले होते हैं तो यह और तेजी से देखे और शेयर किए जाते हैं। आजकल के दूल्हा-दुल्हन भी शादी में हंसी-ठिठोली करना पसंद करते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की हंसी-ठिठोली देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो जयमाला से पहले का है, जब फोटोग्राफर दूल्हा और दुल्हन की इंडीविजुअल तस्वीरें क्लिक कर रहा होता है। इस दौरान फोटोग्राफर कुछ क्रिएटिविटी के चक्कर में ऐसा कर जाता है, जो दुल्हन के लिए भारी पड़ता है और उसके मुंह पर कोई चीज आकर जोर से लगती है। इससे दुल्हन को दर्द भी हुआ होगा, लेकिन शादी के मौके पर वह हंसती ही रहती है। इस दौरान जब वह दूल्हे की तरफ देखती है तो दूल्हा हैरान करने वाला रिएक्शन देता है।

ये भी पढ़ें- बिहार: प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी, दुल्हन के साथ करने लगा ऐसी हरकत, घरवालों ने घसीट-घसीटकर पीटा

दुल्हन के मुंह पर आकर लगा फूल का पौधा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन फोटोग्राफर के सामने खड़ी होकर पोज दे रही होती है। इसी बीच उसके ऊपर फूल का एक गुलदस्ता फेंका जाता है। आप देख सकते हैं कि फूल का एक बड़ा सा पौधा सीधे उसके मुंह पर आकर लगता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि उस पौधे से दुल्हन को थोड़ी-बहुत तो चोट आई ही होगी। हालांकि दुल्हन गुस्सा होने के बजाय हंसती ही रहती है। इस दौरान दुल्हन को अपने दूल्हे से उम्मीद रही होगी कि वह आकर उसका हाल-चाल पूछे। हालांकि दूल्हा पीछे खड़े होकर हंसने लगता है। देखें वीडियो- 

स्टेज पर ही मजे लेने लगा दूल्हा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन की केयर करने के बजाए स्टेज पर ही मजे लेते लगता है। इस दौरान दूल्हा अपने दोनों हाथों से चीयर्स भी करता नजर आता है। आप सुन सकते हैं कि सामने खड़ी लड़कियां कहती हैं कि दुल्हन के मुंह पर जाकर पड़ा.. ऊप्स। वीडियो को fotomagica_photography नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'फोटोशूट के दौरान बहुत कम दुर्घटनाएं होती हैं और दुल्हनों का स्पोर्टी रवैया होता है, हम अपनी खूबसूरत दुल्हन @drmorphine02 को पूरी शूटिंग के दौरान इतने सहयोगी और शांत रहने के लिए प्यार करते हैं।'