लाइव टीवी

Jaipur News: जयपुर में लव ट्रायंगल, शादी के 25 साल बाद पति से बोली पत्नी-अब मैं तेरी नहीं, रुपए-जेवर लेकर भागी

Updated Jul 06, 2022 | 21:13 IST

Jaipur News: जयपुर में 52 साल की एक महिला शादी के 25 साल बाद अपने किरायेदार प्रेमी के साथ भाग गई। इस दौरान वह अपने साथ 50 हजार रुपये और सभी जेवरात भी ले गई। पति ने अपने चार बेटों का हवाला देकर महिला को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
शादी के 25 साल बाद महिला प्रेमी के साथ भागी
मुख्य बातें
  • चार जवान लड़कों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई महिला
  • जाते समय घर में रखे 50 हजार रुपये और जेवरात भी ले गई
  • कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Jaipur News: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती, वो किसी भी उम्र में हो सकता है और किसी से भी हो सकता है। प्यार, तकरार और मनुहार का ऐसा ही अनोखा लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है जयपुर से। यहां पर शादी के 25 साल बीत जाने के बाद 52 साल की एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला ने अपने प्रेमी के लिए अपने चार जवान बेटों तक को छोड़ दिया।

महिला को जाने से रोकने के लिए पति ने उसे काफी समझाने व मनाने की कोशिश भी की, उसने अपने चार बच्‍चों का भी वास्‍ता दिया, लेकिन प्यार में पड़ी ये मां नहीं मानी। विवाहिता ने पति को साफ कहा कि अब उसपर उसका कोई हक नहीं है, वह आगे का जीवन अपने प्रेमी के साथ ही बिताना चाहती है। 

पुलिस ने भी एक न सुनी 

लाख कोशिशों के बाद भी जब पत्नी नहीं मानी तो पीड़ित पति सांगानेर थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। पुलिस ने भी कार्रवाई करने की जगह पति को थाने से भगा दिया। जिसके बाद मजबूरन उसको कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब कोर्ट के आदेश पर सांगानेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी पहले था घर का किरायेदार

सांगानेर थाना पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार सितम्बर 2021 में उसकी पत्नी चार जवान बेटों को छोड़ कर घर में किरायेदार के तौर पर रह रहे शख्स के साथ भाग गई। पीड़ित ने बताया कि शख्स कई सालों से उनके मकान पर किराए पर रहता था। जिसके कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और एक दिन दोनों 50 हजार रुपए कैश और सभी जेवरात चोरी कर के भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने छानबीन की तो पता चला की किराएदार के साथ उसकी पत्नी शहर के ही एक इलाके में रह रही है। इसके बाद पीड़ित ने वहां पहुंचकर पत्नी को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उससे रिश्ता खत्म करने की बात कही। इसके बाद पति को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अब सांगानेर पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Jaipur News in Hindi (जयपुर समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।