लाइव टीवी

Video: पहले जयमाला डालने को लेकर स्टेज पर ही हो गई दूल्हा-दुल्हन की तकरार! देखिए फिर क्या हुआ

Updated Aug 15, 2022 | 08:00 IST

Dulha Dulhan Video: इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो वरमाला के मौके पर ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
मुख्य बातें
  • पहले वरमाला डालने को लेकर दूल्हा-दुल्हन में तकरार
  • फिर शादी के बीच ही दूल्हा-दुल्हन ने ऐसा लिया फैसला
  • दुल्हन की हुई जीत तो पहले उसने डाली जयमाला

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो की भरमार है। शादी में तमाम तरह की रस्में निभाई जाती हैं, जिसमें सबसे अहम रस्म जयमाला की होती है। वरमाला का मौका दूल्‍हा-दुल्‍हन के लिए सबसे यादगार पल होता है। आजकल के दूल्हा-दुल्हन इस मौके को खास बनाने के लिए कई तरह के जतन करते हैं। इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो वरमाला के मौके पर ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्‍हन जयमाला की रस्म के दौरान पहले वरमाला डालने को लेकर स्टेज पर ही क्यूट लड़ाई करने लगते हैं। इस वीडियो में आगे जो कुछ भी होता है, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन सबसे पहले वरमाला डालने को लेकर काफी उत्साहित होते हैं। दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाने का प्रयास करते हैं। देखें वीडियो- 

पहले वरमाला पहनाने की तकरार!

हालांकि दोनों ही पहले वरमाला पहनाने में सफल नहीं होते हैं। इसके बाद वह Rock paper scissors गेम खेलने लगते हैं। जिससे विजेता पहले वरमाला डाल पाए। नवविवाहित दूल्‍हा-दुल्‍हन के वरमाला का यह वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया गया है।जो तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर weddingwireindia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में लिखे कैप्शन के अनुसार, दुल्‍हन का नाम प्रियंका और दूल्‍हे का नाम राहिल शाह है।

जब दूल्हा राहिल और प्रियंका क्यूट नोकझोंक कर रहे होते हैं, तब बैकग्राउंड में रब्‍बी शेरगिल (Rabbi Shergill) का 'तेरे बिन' गाना चल रहा होता है। इस दौरान दोनों एक दूसरे को वरमाला डालने की कोशिश करते हैं लेकिन कोई भी इसमें सफल नहीं होता। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्‍यादा व्यूज मिल चुके हैं।