लाइव टीवी

क्या आपको पता है इस खूबसूरत जानवर का नाम? कैमरे में हुआ कैद तो इंटरनेट पर मच गई हलचल

Updated Aug 20, 2022 | 16:54 IST

White Deer Video: सोशल मीडिया पर एक अद्भुत जानवर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों में कौतूहल उत्पन्न हो गया है। ज्यादातर लोग जानते ही नहीं हैं कि यह कौन सा जानवर है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
खूबसूरत जानवर
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खूबसूरत जानवर का वीडियो
  • वीडियो सामने आने के बाद लोग ढूंढने लगे नाम
  • सफेद रंग के जानवर ने इंंटरनेट पर मचाई सनसनी

White Deer Video: प्रकृति रहस्यों से भरी पड़ी है। हमने जितना जान पाया है और जितना देखा है। प्रकृति उससे कहीं ज्यादा अनदेखी है। कई बार कोई ऐसा जानवर या जीव दिख जाता है, जिसे देखकर विशेषज्ञ भी हैरान रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही जानवर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों में कौतूहल उत्पन्न हो गया है। ज्यादातर लोग जानते ही नहीं हैं कि यह कौन सा जानवर है।

सोशल मीडिया पर इस दुर्लभ जानवर का वीडियो वायरल होने के बाद लोग एक-दूसरे से उसका नाम पूछ रहे हैं। यह जानवर एक तालाब में पानी पीने आया था। तभी एक कैमरामैन ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडियो पर शेयर कर दिया। वीडियो को आप @Gabriele_Corno नाम के ट्विटर अकाउंट पर देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जानवर पानी पीने के बाद तालाब को डुबकी लगाकर पार करता है। देखें वीडियो- 

सफेद हिरण का वीडियो

अगर आप अभी तक नहीं जान पाए हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह जानवर सफेद हिरण है। सफेद हिरण काफी तेजी से धरती से विलुप्त हो रहे हैं। यह धरती पर पाए जाने वाले बेहद दुर्लभ जीवों में से एक है। यह दुर्लभ जीव धरती के कुछ ही इलाकों में पाया जाता है। स्वीडेन से वेस्ट वार्मलैंड में अब 50 से भी कम सफेद हिरण रह गए हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह भी काफी पुराना बताया जा रहा है।

हालांकि, फिर से शेयर होने के बाद वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। लोगों ने इससे पहले इतना खूबसूरत हिरण नहीं देखा है। कई लोग इसे बेहतरीन बता रहे हैं तो कई लोग इसके शिकार होने की चिंता जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो को अपने कैमरे में हंस निलसन ने कैद किया था। हंस निलसन के मुताबिक, उन्होंने साल 2017 में स्वीडेन के वार्मलैंड काउंटी में इस सफेद हिरण को तालाब पार कर जंगल में जाते देखा था। इसके बाद उन्होंने अपना कैमरा निकालकर तुरंत उसका वीडियो बना लिया था। बता दें कि ये दुर्लभ सफेद हिरण एक खास तापमान में ही रह पाते हैं। 50 डिग्री से ज्यादा तापमान में इनका जीना मुश्किल होता है।