लाइव टीवी

Optical Illusion: तस्वीर में छिपे हैं अग्रेंजी के 6 शब्द, 5वीं का बच्चा तो बता देगा लेकिन मुश्किल में पड़ जाएंगे आप

optical illusion
Updated Aug 30, 2022 | 07:57 IST

Tricky Optical Illusion: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर की पहेली को सुलझाने के लिए कई लोगों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। कुछ लोग तो घंटोंं-घंटों तक यह तस्वीर देखते रह गए, लेकिन इसे हल कर में कामयाब नहीं हो पाए।

Loading ...
optical illusionoptical illusion
तस्वीर साभार:&nbspPeople
ऑप्टिकल इल्यूजन
मुख्य बातें
  • IQ टेस्ट लेने वाली एक तस्वीर आई सामने
  • इस तस्वीर में छिपे हैं अंग्रेजी के 6 शब्द
  • 5वींं के बच्चे भी आसानी से दे देंगे जवाब

Tricky Optical Illusion: आपने पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर दिमाग को चकराने वाली कई तस्वीरें देखी होंगी। इसमें से कई तस्वीरों ने आपके दिमाग की परीक्षा ली होगी। ऐसी ही एक मजेदार तस्वीर इन दिनों जमकर ट्रेंड कर रही है। इस तस्वीर में आपको अंग्रेजी के 6 शब्द ढूंढने हैं। ये शब्द इतने आसान हैं जो आपने 5वीं कक्षा में पढ़े होंगे। फिर भी इसे सॉल्व करने में आपका दिमाग चकरा जाएगा।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर की पहेली को सुलझाने के लिए कई लोगों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। कुछ लोग तो घंटोंं-घंटों तक यह तस्वीर देखते रह गए, लेकिन इसे हल कर में कामयाब नहीं हो पाए। फोटो में आपको एक लिविंग रूम नजर आ रहा होगा। इसमें चार बच्चे नजर आ रहे होंगे। चारों बच्चे अपनी किताबें खोलकर पढ़ाई करने में मस्त हैं। इन चारों के अलावा रूम में एक बिल्ली और एक कुत्ता भी है।

ढूंढने हैं अंग्रेजी के 6 शब्द

इन सबके अलावा लिविंग रूम के कोने में एक पौधा भी दिखाई दे रहा है। अब आपको इन्हीं सबके बीच से अंग्रेजी के उन 6 शब्दों को खोजना है। इसके लिए आपको 10 सेकेंड का समय दिया जाता है। अब अगर आपको लगता है कि इस पहेली को आप आसानी से सॉल्व कर लेगें तो बता दें कि बड़े-बडे़ जीनियस भी सारे शब्दों को ढूंढने में पसीने छोड़ रहे हैं। अगर आपको अभी तब शब्द नहीं दिखाई दिए तो हम आपको पहले शब्द ही बता देते हैं। लिविंग रूम में आपको कहीं न कहीं Book, Novel, Story, Words, Page और Read लिखा हुआ है। अगर अभी तक आपको ये सारे शब्द नहीं मिले तो नीचे तस्वीर देखिए। वहां आपको लाल घेरे मेंसवाल का सही जवाब मिल जाएगा।