लाइव टीवी

Helicopter Accident: उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर का हुआ ऐसा एक्सीडेंट, देखकर कांप जाएंगे

Updated Aug 21, 2022 | 16:08 IST

Socking Helicopter Accident: एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय ही एक्सीडेंट का शिकार हो गया। इसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। जिस तरह हेलीकॉप्टर के पंखे जमीन में टकराते हैं, वह देखना वाकई हैरानी भरा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
हेलीकॉप्टर का एक्सीडेंट
मुख्य बातें
  • उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था हेलीकॉप्टर
  • घर के बाहर ही हो गया खौफनाक एक्सीडेंट
  • देखते ही देखते भूसा हो गया हेलीकॉप्टर

Socking Helicopter Accident: आपने सोशल मीडिया पर हादसों के बहुत सारे वीडियो देखे होंंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। यह वीडियो एक हेलीकॉप्टर के एक्सीडेंट का है। यह हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय ही एक्सीडेंट का शिकार हो गया। इसे देखकर लोगों की रूह कांप गई। जिस तरह हेलीकॉप्टर के पंखे जमीन में टकराते हैं, वह देखना वाकई हैरानी भरा है।

वीडियो देखकर आपको भी अहसास हो जाएगा कि वाहन चलाते समय कितना अलर्ट रहना चाहिए। हालांकि, कई बार अलर्ट रहने के बाद भी हादसा हो जाता है। कई बार हादसे जिंदगी में तबाही ला देते हैं। इस वीडियो को देखकर भी आपको ऐसा ही लगेगा। वीडियो इतना खौफनाक है कि इसे देखकर आपके दिल की धड़कन भी बढ़ जाएगी। यह वीडियो वाकई में बहुत खतरनाक है। देखें वीडियो- 

हेलीकॉप्टर का खौफनाक एक्सीडेंट

वीडियो में आपको एक हेलीकॉप्टर नजर आ रहा होगा। यह हेलीकॉप्टर घर के बाहर पार्क किया गया था। आप देख सकते हैं कि हेलीकॉप्टर का मालिक कहीं जाने के लिए इसे उड़ाने की कोशिश करता है। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद होते हैं। उन्हें भी हादसे का कोई अंदाजा नहीं था। आप देख सकते हैं कि अचानक से हेलीकॉप्टर आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है। इसके बाद वह एकदम से इधर-उधर होने लगता है।

वीडियो में देख सकते हैं कि अंत में हेलीकॉप्टर हल्का सा टिल्ट हो जाता है और इसके पंख जमीन पर लगते हैं। इसके बाद हेलीकॉप्टर का भूसा बन जाता है। यह पूरी तरह से तहस-नहस हो जाता है। वीडियो को engineering_tecnicas नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम रही होगी। वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे अब तक 12.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।