लाइव टीवी

दूल्हे के बहनोई को नहीं पंसद आया खाना, बगैर दुल्हन के लौटी पूरी बारात

Updated Dec 05, 2020 | 14:00 IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दुल्हे के बहनोई को खाने में स्वाद नहीं आया तो शादी ही टूट गई और पूरी बारात बगैर दुल्हन के ही लौट गई।

Loading ...
दूल्हे के बहनोई को नहीं आया स्वाद, बिना दुल्हन लौटी बारात
मुख्य बातें
  • यूपी के अलीगढ़ से सामने आया मामला, जहां बिना दुल्हन के लौटी बारात
  • दुल्हे के बहनोई का खाना पंसंद नहीं आने पर हुआ था विवाद
  • पुलिस ने की थी सुलह की कोशिश, लेकिन नहीं हो सका समाधान

अलीगढ़: आपने बचपन में या अपने आसपास इस तरह के किस्से सुने होंगे कि शादी में अक्सर दूल्हे के जीजा और फूफा की वजह से कई बार तमाशा हुआ है। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी ही रियल स्टोरी के बारे में बताने जा रहा हैं जहां बहनोई को खाना पंसंद नहीं आया तो पूरी बारात बिना दुल्हन के लौट गई। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है जहां खाने में स्वाद नहीं आने पर दूल्हे के बहनोई का दुल्हन के भाई से विवाद हो गया और मामला इतना तूल पकड़ा कि मारपीट तक की नौबत आ गई।  मामाला थाने तक पहुंचा और बाद में बारात बिना दु्ल्हन के लौट गई।

दुल्हे के बहनोई को थी खाने से शिकायत
'हिंदुस्तान' अखबार की खबर के मुताबिक मामला जवां थाने का है।  यहां के सिकंदरपुर कोटा में बुलंदशहर के खुर्जा से बारात आई हुई थी। शादी की रस्म अदायगी भी पूरी हो चुकी थी और बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसके बाद जब खाने की बारी आई तो दुल्हे के बहनोई को खाना पंसंद नहीं आया और इसे लेकर उसने कमेंट पास करना शुरू कर दिए। बहनोई की नाराजगी के बाद दुल्हन पक्ष के लोग वहां आए और बहनोई को मनाने की कोशिश करने लगे लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुए।

हुई मारपीट
देखते-देखते मामला तूल पकड़ने लगा और गाली गलौच शुरू हो गई जिसके बाद मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद किसी ने दुल्हन पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचित किया और पुलिस आ पहुंची। पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ जिसकी वजह से पुलिस दोनों यानि दुल्हे के बहनोई और दुल्हन के भाई को थाने ले आई। वहां भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। 

बेरंग लौटी बारात
दोनों पक्ष के बुजुर्गों ने एक दूसरे को समझाने का प्रयास किया तांकि शादी ना टूटे लेकिन यहां फिर दुल्हन पक्ष अड़ गया और उसने शादी से इंकार कर दिया। बाद में बारात बिना दुल्हन की लौट गई।  पुलिस में हुए समझौते के मुताबिक दुल्हा पक्ष समारोह में हुए खर्च का भुगतान करेगा।