लाइव टीवी

इस महिला के साथ डेट करने के लिए पैरों पर गिर पड़ते हैं युवक! उम्र जानते ही हो जाते हैं रफूचक्कर

Updated Aug 29, 2022 | 21:11 IST

Ajab Gajab News: महिला ने दावा किया कि युवक उससे प्यार की 'भीख' मांगते हैं और मिन्नते करते हैं कि वह एक बार उसके साथ डेट पर चल ले। हालांकि, इसके बाद महिला जो बताती है वह सच में हैरान करने वाला है।

Loading ...
Image- Tiktok
मुख्य बातें
  • महिला से प्यार करने के लिए तरसते हैं युवक!
  • डेट पर जाने के लिए गिर पड़ते हैं पैरों पर
  • सही उम्र जानकर हैरान रह जाते हैं लोग

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक चलाने वाली एक महिला ने दावा किया है कि उससे प्यार करने के लिए युवक तड़पते हैं। महिला का कहना है कि उसे देखकर युवक पहली ही नजर में दिल दे बैठते हैं और उसके साथ डेट पर जाने के लिए पैरों पर गिर पड़ते हैं। महिला ने दावा किया कि युवक उससे प्यार की 'भीख' मांगते हैं और मिन्नते करते हैं कि वह एक बार उसके साथ डेट पर चल ले। हालांकि, इसके बाद महिला जो बताती है वह सच में हैरान करने वाला है।

'द मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार, महिला देखने में इतनी सुंदर लगती है कि युवक उसे देखते ही उसके साथ शादी के सपने संजोने लगते हैं। उसे देखते ही युवक पहली नजर में ही उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। महिला ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है। उसने इस वीडियो में दावा किया है कि उसके साथ डेट करने के लिए युवक बेचैन रहते हैं और कई लोग तो उसके पैरों पर गिर जाते हैं। टिकटॉक पर @princessaprilxo नाम की महिला यूजर ने यह अजीबोगरीब दावा किया है।

प्यार की भीख मांगते हैं युवक!

महिला बताती है कि युवक तब तक ही उसे डेट करने के लिए मिन्नते करते हैं, जब तक उन्हें महिला की सही उम्र का पता नहीं चल जाता है। वह उन्हें अपनी उम्र बताती भी नहीं है। महिला दावा करती है कि जब भी कोई लड़का उससे पहली बार मिलता है तो उनके लुक्स पर फिदा हो जाता है। इसके बाद उसके साथ डेट पर चलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। हालांकि, जब युवकों को महिला की असली उम्र पता चलती है तो फिर वह तुरंत ही रफूचक्कर हो जाते हैं।

महिला बताती है कि उसकी उम्र 44 साल है। वीडियो में भी देखकर ऐसा नहीं लगता कि महिला 44 साल की होगी। दिखने में वह 25-30 साल की ही लगती है। महिला का वीडियो देखने के बाद लोग उसकी सुंदरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ज्यादातर लोग उसकी फिटनेस के कायल हो गए हैं।