लाइव टीवी

मिलिए विश्व की सबसे शक्तिशाली बेटी से, जिसके कहने पर ट्रंप ने सीरिया पर दाग दी थीं मिसाइलें! [PHOTOS]

Updated Feb 24, 2020 | 13:43 IST

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को अपने परिवार सहित अहमदाबाद पहुंचे। ट्रंप के साथ उनका पूरा परिवार भी भारत दौरे पर आया है।

Loading ...
वह महिला, जिसके कहने पर ट्रंप ने सीरया पर दागी थीं मिसाइलें!
मुख्य बातें
  • अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप'  कार्यक्रम में शिरकत करेंगें ट्रंप
  • ट्रंप के साथ उनका पूरा परिवार भी भारत दौरे पर, 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है भारत
  • दिल्ली पहुंचने पर यहां के सरकारी स्कूल का दौरा भी करेंगी ट्रंप की बेटी इंवाका

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पहुंच चुके हैं। ट्रंप के साथ उनका पूरा परिवार भी आ रहा है। ट्रंप के भारत दौरे को लेकर गुजरात में जबरदस्त तैयारियां की गई हैं जहां ट्रंप का रोडशो होना है और इसके बाद अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप'  कार्यक्रम में शिरकत करेंगें जहां उनके साथ पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है।

ट्रंप के भारत दौरे पर उनकी बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप भी भारत आ रही हैं। दिल्ली पहुंचने पर इंवाका यहां के सरकारी स्कूल का दौरा भी करेंगी जहां वो हैप्पीनेस क्लास देखेंगी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 2018 में हैप्पीनेस क्लास की शुरुआत की थी. यह क्लास नर्सरी से 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए होती है।

कौन है इवांका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जब सत्‍ता संभाली थी तो दुनियाभर की मीडिया का ध्‍यान उनकी बेटी इवांका पर भी गया था। इवांका को इस समय विश्व की सबसे अधिक शक्तिशाली बेटी के रूप में भी जाना जाता है। जो फिलहाल राष्ट्रपति के सलाहकार भी हैं। जब ट्रंप ने राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था तो इंवाका ने ही प्रचार अभियान की कमान संभाली थी।

मॉडलिंग में आजमा चुकी हैं हाथ
इवांका ट्रंप का जन्म 30 अक्टूबर 1981 को हुआ था। मॉडलिंग से करियर की शुरूआत करने वाली इवांका की कई तस्वीरें वोग सहित कई मैगजीन में प्रकाशित हो चुकी है। बाद में इंवाका ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और खुद को साबित भी किया। व्हार्टन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाली इवांका ट्रम्प समूह की कार्यकारी उपाध्यक्ष है।

लगभग 2 हजार करोड़ की मालकिन हैं इवांका
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इवांका की कुल संपत्ति तकरीबन 2 हजार रुपये से अधिक की है। ट्रंप के सलाहकार के रूप में इवांका कोई वेतन नहीं लेती हैं। वहीं इवांका के पति जार्डकुशनर एक रियल स्टेट डेवलेपर हैं। इवांका के तीन बच्चे हैं।  बच्चों का नाम जोसेफ, थियोडोर और अराबेला है। इवांका दो किताबें भी लिख चुकी हैं। 

इवांका ट्रंप के बारे में एक बार काफी फेमस है और वो है उनकी दिनचर्या और सेहत को लेकर। इवांका के बारे में कहा जाता है कि वह सुबह उठते ही सबसे पहले ध्यान लगाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इवांका के कहने पर ही ट्रंप ने अप्रैल 2017 में सीरिया में कई मिसाइलें दागी थी।