Bhojpuri Song: राम भक्तों के लिए रिलीज हुआ आलोक पांडे गोपाल का नया गाना- 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव'

Alok Pandey Gopal song: आलोक पांडे गोपाल का नया भक्ति भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है। ये गीत भगवान राम के वनवास प्रसंग पर आधारित है। यहां देखिए आलोक पांडे गोपाल का ये गाना...

Alok Pandey Bhojpuri Song
Alok Pandey Bhojpuri Song 
मुख्य बातें
  • आलोक पांडे का भोजपुरी भक्ति सॉन्ग रिलीज हो गया है।
  • गाने का नाम है 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव'
  • गाने को पंडित रामेश्वर पांडेय ने संगीत दिया है।

Alok Pandey Gopal Bhojpuri Song: प्रभु श्री राम के भक्तों के लिए भोजपुरी के चर्चित सिंगर आलोक पांडेय गोपाल द्वारा रिलीज गाना 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर रिलीज होने के साथ ही गाने को काफी ज्यादा देखा जा रहा है।  यह गाना मूलतः  भगवान श्री राम  और माता सीता के वनवास प्रसंग पर आधारित है, जिसका अलौकिक संगीत मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। 

गाने को सिंगर आलोक पांडेय गोपाल ने गाया है। आलोक गोपाल पांडेय ने गाना 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' को अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। उन्होंने इस गाने के बारे में बताया कि यह गाना अविस्मरणीय है। यह राम भक्तों को तो पसंद आ ही रही है। साथ ही जो भी इस गाने को एक बार सुन रहा है, वो इसे बार - बार सुन रहा है। गाना 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' मेरे दिल के करीब है। राम हमारे आदर्श हैं और उनके हर प्रसंग में जिन्दगी का सार छुपा है। इसलिए सभी को यह गाना सुनना चाहिए और उनके वनवास प्रसंग से प्रेरणा लेना चाहिए।

Also Read: Bhojpuri Actress: भोजपुरी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं महिमा गुप्ता, फायरी लुक से लोगों को बनाती हैं दीवाना

रामेश्वर पांडे ने दिया संगीत 
आलोक पांडे ने आगे बताया कि 'हे बबुआ आज रहिजा हमरे गांव' के संगीतकार पंडित रामेश्वर पांडेय हैं। गीतकार राम जियावन दास बावला हैं। गाने के निर्माता अरविंद पांडेय हैं। निर्देशक प्रेम तिवारी हैं। भगवान राम की भक्ति और श्रद्धा भाव का यह बेजोड़ गाना है। भक्तिभाव से ओत प्रोत इसे गाने को आज के जमाने में भक्तिरस की बेहतरीन कृति माना जा रहा है। इसकी प्रस्तुति अद्भुत और अनोखी है। 

आलोक पांडेय की बात करें तो वह रिएलिटी शो माटी के लाल के विनर रह चुके हैं। इसके अलावा वह राजा बाबू हउवा,  जख्मी दिल, कृपा करो हो मां जैसे गाने गा चुके हैं। आलोक ने बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय में संगीत की बारीकियां सीखी है। आलोक पाण्डेय गोपाल ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा बचपन में ही अपने माता-पिता , पंडित रामेश्वर पाण्डेय और आरती देवी से पाई। 
 

अगली खबर