पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, आज सबसे ज्यादा फीस लेने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस हैं आम्रपाली दुबे

Amrapali Dubey Birthday: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज अपना बर्थडे मना रही हैं। जानिए भोजपुरी सेंसेशन की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Amrapali Dubey
Amrapali Dubey 
मुख्य बातें
  • आम्रपाल दुबे 11 जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में आई फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था।
  • आम्रपाली के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे।

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाल दुबे आज (11 जनवरी) को अपना बर्थडे मना रही हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। 

आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में आई फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। आम्रपाली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मी हैं। हालंकि, काफी पहले वह अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं।

मुंबई में आम्रपाली दुबे ने भावन कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने ऑडिशन दिए और कई मॉडलिंग असाइनमेंट में काम किया। आम्रपाली के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। 

लेती हैं इतनी फीस 
रिपोर्ट्स के मुताबिक आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए आठ से नौ लाख रुपए फीस चार्ज करती हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा आम्रपाली ने टीवी सीरियल 'सात फेरे', ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में', ‘मेरा नाम करेगी रौशन', ‘हॉन्टेड नाइट्स' में काम किया। 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी काफी पॉपुलर रही है। दोनों ने साथ में दर्जनों फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। 

घटाया था वजन
आम्रपाली दुबे के बढ़ते वजन के बावजूद उनकी पॉपुलेरिटी में कोई कमी नहीं आई थी। हालांकि, इसके बावजूद भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपना काफी किलो वजन कम किया है। 

एक्ट्रेस ने बताया कि वजन कम करने में 70% काम डायट ने और 30% काम रेग्युलयर जिम के वर्कआउट ने किया। एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने पिज्जा समेत सारे जंक फूड से किनारा कर लिया था। 

अगली खबर