Bhojpuri Video Gana: आम्रपाली दुबे संग रोमांटिक हुए न‍िरहुआ, यूट्यूब पर नए भोजपुरी गाने की धूम

Amrapali Dubey Hot Bhojpuri Video Song: यूट्यूब पर भोजपुरी स‍िनेमा की हॉट अदाकारा आम्रपाली दुबे और सुपरस्‍टार न‍िरहुआ का नया गाना धूम मचा रहा है।

Amrapali Dueby and Nirahua New song.jpg
Amrapali Dueby and Nirahua New song.jpg 

Amrapali Dubey Hot Bhojpuri Video Song: भोजपुरी स‍िनेमा की क्‍वीन कही जाने वाली अदाकारा आम्रपाली दुबे और सुपरस्‍टार द‍िनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी जब जब स्‍क्रीन पर आती है तो ऐसा रंग जमाती है कि फैंस आनंदित हो उठते हैं। दोनों सितारों ने सैकड़ों गाने और दर्जनों फ‍िल्‍मों में साथ काम किया है। अब एक बार फ‍िर लॉकडाउन के बीच आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव न‍िरहुआ ने फैंस को सरप्राइज दिया है। 

यूट्यूब पर आम्रपाली दुबे और सुपरस्‍टार न‍िरहुआ का नया गाना धूम मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं- Naya Jhulani Chhaiya Blam! इस गाने में निरहुआ किसान बने नजर आ रहे हैं, वहीं आम्रपाली दुबे उनकी पत्‍नी के रोल में हैं। निरहुआ खेत पर काम कर रहे होते हैं और आम्रपाली उनसे मिलने पहुंचती हैं। उसके बाद शुरू होता है खेत में रोमांस का खेल। दोनों एक दूसरे की बांहों में समा जाते हैं और खूब प्‍यार करते हैं।

आम्रपाली और निरहुआ का यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। दोनों सितारों के चाहने वाले इस गाने को खूब प्‍यार दे रहे हैं। यूट्यूब पर हजारों बार इस गाने को देखा जा चुका है।

बता दें कि आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं और उन्‍होंने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है। 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के अपोजिट निरहुआ रिक्शावाला में लीड भूमिका निभाई। उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई और इसके बाद ज़ीटीवी पर सातवें और मायका में अभिनय किया। आम्रपाली मेरा नाम करेगी रोशन में भी दिखाई दी थी। 

अगली खबर