धमकी मिलने के बाद बोले खेसारी लाल यादव- 'सुशांत सिंह राजपूत जैसा हो सकता है हाल, नहीं दर्ज हो रही एफआईआर'

Khesari Lal Yadav controversy: भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव और उनके परिवार वालों को पिछले कुछ दिनों से धमकी मिल रही है। खेसारी लाल यादव ने कहा कि उनके साथ वह हो रहा है, जो सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ।

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav 
मुख्य बातें
  • खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है।
  • खेसारी ने लिखा कि उनका हाल सुशांत सिंह राजपूत जैसा हो सकता है।
  • खेसारी लाल यादव ने लिखा मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है।

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव ने पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद मांगी है। खेसारी लाल यादव ने एक ट्वीट पर लिखा था कि उनकी पत्नी और बेटी को रेप की धमकी मिल रही है। अब ताजा ट्वीट में खेसारी ने कहा कि उनके साथ वह सब कुछ हो रहा है जो पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। 

भोजपुरी एक्टर, सिंगर और बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है जो कुछ वक्त पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। ये वही समूह है जिन्होंने अपने मन से एफआईआर कर के पूरा नाटक किया, जिनसे इनको राजनैतिक लाभ मिला या मिलेगा। और आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, एफआईआर दर्ज भी नहीं हो रही है।' 

Khesari Lal Yadav Tweet
Also Read:Khesari Lal Yadav को मिली पत्नी और बेटी से रेप की धमकी, CM से लगाई गुहार, जानें पूरा मामला

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 
खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शख्स खेसारी और उनके परिवार वालों को धमकी दे रहा है। सिंगर और एक्टर ने इसके साथ लिखा, 'मेरी नीतीश कुमार जी एवं बिहार पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर ऐक्शन लें। गाली ही नही बल्कि मेरे बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है।  मुझे उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे जहरीले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' 

सीएम से पूछा था सवाल 
खेसारी ने अगले ट्वीट में लिखा, 'अगर मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी गलत होता है तो जिम्मेदार आप होंगे बिहार पुलिस वालों। ये निर्लज विडीओ बना के मेरे परिवार को धमकी दिए जा रहा है। बिहार के कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ गिरवी रख दी गयी है क्या मुख्यमंत्री जी??'

वर्कफ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव अब जल्द ही 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' में नजर आएंगे। ये फिल्म 13 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में खेसारी के अलावा मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज लीड रोल में हैं।

अगली खबर