Happy Teacher's Day: भोजपुरी स्टार निरहुआ ने दी शिक्षक दिवस की बधाई, शेयर की ‘गुरु मां’ की तस्वीर

Happy Teacher's Day 2022: आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षक ऐसे गुरु हैं जिनके आशीर्वाद से व्यक्ति अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ता है। भोजपुरी स्टार निरहुआ ने भी इस खास मौके पर अपनी गुरु मां की तस्वीर शेयर की है।

Teacher's Day 2022
Nirahua Post On Teacher's Day 2022  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिक्षक दिवस पर निरहुआ ने किया अपनी गुरु मां को याद
  • गुरु मां की फोटो शेयर कर निरहुआ ने दी शिक्षक दिवस पर बधाई
  • 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है टीचर्स डे

Nirahua Post On Teacher's Day 2022: हर साल 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ना सिर्फ एक महान शिक्षक थे बल्कि उनका श्रेष्ठ व्यक्तित्व भी लोगों के लिए प्रेरणादायक बना। उन्होंने स्वयं कहा था कि, मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। इसलिए गुरुओं के सम्मान में हर साल राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरु माता-पिता तो नहीं होते लेकिन माता-पिता से कम भी नहीं होते।

गुरु के ज्ञान से जीवन बनता है समृद्ध

गुरुओं के पास ज्ञान का भंडार होता है। इसलिए कहा जाता है कि गुरु के बिना ज्ञान असंभव है। अज्ञानता हमेशा ही व्यक्ति को अंधकार की ओर ढकेलता है। वहीं ज्ञान ऐसा प्रकाश से जिससे जीवन समृद्ध बनता है। इसलिए जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। आज पूरे देशभर में बड़े ही उत्साह के साथ लोगों द्वारा शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। आम जनमानस से लेकर सेलिब्रेटी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शिक्षक दिवस मना रहे हैं।

शिक्षक दिवस पर निरहुआ ने गुरु मां को किया याद

शिक्षक दिवस के मौके पर भोजपुरी सिंगर एक्टर और आजमगढ़ से नवोदित भाजपा सांसद बने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी शिक्षक दिवस पर अपनी शिक्षिका को याद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी शिक्षिका की फोटो शेयर की और फैंस को भी इस दिन की बधाई दी। निरहुआ ने शिक्षिक की फोटो शेयर करते हुए लिखा-‘हैप्पी टीचर्स डे गुरु मां’। निरहुआ के पोस्ट को सभी खूब पसंद कर रहे हैं और उनके पोस्ट पर ढ़ेरों कमेंट्स भी देखे जा सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने-माने स्टार हैं। वह लोगों के बीच ‘निरहुआ’ के नाम से लोकप्रिय हुए। निरहुआ कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वे अपनी आवाज के लिए भी मशहूर है। निरहुआ के फिल्मों और गानों को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।

अभिनेता से राजनेता में दिखेगी निरहुआ की कहानी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav)

निरहुआ वैसे तो कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन भोजपुरी में निरहुआ के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही हैं। निरहुआ पहली बार किसी ऐसी फिल्म में काम करेंगे जिसमें वह खुद की कहानी को ही दर्शाएंगे। इस फिल्म का नाम होगा ‘अभिनेता से राजनेता’। ये निरहुआ की बायोपिक होगी जिसमें निरहुआ खुद ही लीड रोल निभाएंगे। खबरों की माने तो इसके अलावा निरहुआ ने इस साल के लिए करीब दो दर्जन फिल्मों को साइन किया है।

अगली खबर