Akshara Singh: कोट पहन अक्षरा सिंह ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, खूब वायरल हुआ बोल्ड फोटोशूट

Akshara Singh Bold Photoshoot: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिए मशहूर हैं। भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि सिगिंग और डांसिंग के लिए भी जानी जाती हैं। आए दिन उनके एक से बढ़ कर एक फोटोशूट वायरल होते रहते हैं।

Akshara Photoshoot
अक्षरा का फोटोशूट  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह
  • एक्ट्रेस के बेहतरीन साथ सिंगर और डांसर भी हैं अक्षरा
  • बोल्ड और हॉट फोटोशूट को लेकर मशहूर हैं अक्षरा सिंह

Akshara Singh Bathrobe Photoshoot: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का बोल्ड और हॉट अवतार आपने फिल्मों में तो खूब देखा होगा। लेकिन रियल लाइफ में भी अक्षरा बोल्डनेस की हदें पार करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन अक्षरा के नए-नए फोटोशूट देखने को मिलते हैं। ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से तो अक्षरा सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। वैसे तो अक्षरा के फोटोशूट की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भरी पड़ी हैं। लेकिन ब्लैक कोट में उनका फोटोशूट सबसे ज्यादा वायरल हुआ था। आज भी अक्षरा के इस फोटोशूट की चर्चा की जाती है।

अक्षरा सिंह अपने गाने, फिल्मों और डांसिंग के साथ अपनी बोल्डनेस को लेकर भी फैंस के बीच खूब मशहूर हैं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और लगभग हर बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। अक्षरा की एक्टिविटी काम के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी देखने को मिलती है। इंस्टाग्राम पर तो उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है।

ब्लैक कोट में अक्षरा का बोल्ड लुक

फैंस द्वारा अक्षरा का हर लुक खूब पसंद किया जाता है। अक्षरा भी आए दिन स्टाइल के नए-नए पिटारे खोलती रहती हैं। लेकिन ब्लैक कोट में अक्षरा का ये फोटोशूट खूब चर्चा में रहा था। इसका कारण यह है कि अक्षरा फोटोशूट में सिर्फ कोट पहने हुए नजर आ रही है। इसके नीचे उन्होंने कुछ भी नहीं पहना। इस लुक में अक्षरा की जबरदस्त बोल्डनेस देख फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि इस फोटोशूट को अक्षरा ने कुछ महीने पहले कराया था, लेकिन इसे अक्षरा का अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट कहा जाता है। इसलिए आए दिन इसकी चर्चा होती रहती है।

अक्षरा को मिलता है फैंस का फुल सपोर्ट

भोजपुरी की बॉस लेडी अक्षरा सिंह को फैंस का फुल सपोर्ट मिलता है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर अक्षरा के 4.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जोकि अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की तुलना में कहीं ज्यादा है। इसके अलावा अक्षरा का खुद का यूट्यूब चैनल भी है। इसमें अक्षरा अपने गाने रिलीज करती हैं और फूड रेसिपी वगैरह भी यूजर्स के साथ शेयर करती हैं। अक्षरा रिएलिटी शो बिग बॉस के घर भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस में एंट्री के बाद अक्षरा के फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ।   

अगली खबर