भोजपुरी अदाकारा अंजना सिंह के पति यश ने निधि झा को दिया 15 लाख का तोहफा, एक्ट्रेस बोली- 'आई लव यू बेबी'

Yash and Nidhi Jha Affair: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों अदाकारा निधि झा और अंजना सिंह के पति यश के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं।

Yash and Nidhi Jha
Yash and Nidhi Jha 
मुख्य बातें
  • अंजना सिंह के पति यश को निधि झा से हुआ प्‍यार
  • यश ने निधि झा के जन्‍मदिन पर 15 लाख की कार तोहफ में दी
  • इंस्‍टाग्राम पर खुलेआम एक दूसरे को बोला आई लव यू

Bhojpuri actress Anjana Singh Husband Yash Kumar and Nidhi Jha Affair: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों अदाकारा निधि झा और अंजना सिंह के पति यश के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं। अभी तक ये केवल चर्चा थी लेकिन अब इस अफेयर पर खुद निधि झा ने मुहर लगा दी है। अब ये साफ हो गया है कि निधि झा शादीशुदा यश कुमार के साथ रिलेशन में हैं। सोमवार को निधि झा का जन्‍मदिन था और व‍ह 33 साल की हो गई हैं। जन्‍मदिन पर यश ने निधि झा को ऐसा तोहफा दिया कि एक्ट्रेस खुले आम अपने प्‍यार का इजहार कर बैठी। 

18 अक्टूबर, 1988 को पैदा हुईं निधि झा को उनके बॉयफ्रेंड यश कुमार ने उनकी पसंदीदा कार थार गिफ्ट की, जिसकी कीमत 12.78 से 15 लाख रुपए है। कार के साथ की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें दोनों कार की चाभी लेते नजर आ रहे हैं। एक्टर यश ने तस्‍वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘प्यारी निक्कू के लिए तोहफा । दिल की गहराइयों से आपके लिए बहुत सारा प्यार। Love U Bachha’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05)

यश कुमार ने खुलेआम निधि को लव यू बोला तो निधि झा भी पीछे कहां रहने वाली थीं। यश ने उनका दिल जो खुश कर दिया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, 'और जानवर यहां है। अब तक का सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट, धन्यवाद यश कुमार बेबी आई लव यू'। बता दें कि कुछ समय पहले निधि ने अपने प्‍यार का खुलासा किया था। 

वहीं यश एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में आने के पहले से शादीशुदा हैं। उनकी शादी अंजना सिंह के साथ हुई थी और इनकी इस शादी से एक बेटी भी है। दोनों जल्द ही ‘थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा यश फिल्म ‘बिटिया छठी माई के 2’ (Bitiya Chhathi maai ke 2) को लेकर भी चर्चा में हैं। 

अगली खबर