Kajal Raghwani: कभी ग्रुप डांस में सबसे पीछे खड़ी रहती थीं काजल राघवानी, इस भोजपुरी फिल्म ने बदल दी जिंदगी

Kajal Raghwani Struggle: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब काजल ग्रुप डांस से सबसे पीछे डांस किया करती थीं। लेकिन आज उनका नाम भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है।

Kajal Raghwani
काजल राघवानी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • महज 11 साल में काजल ने की एक्टिंग करियर की शुरुआत
  • बतौर डांसर काजल ने 5 साल तक किया काम
  • ग्रुप डांस में सबसे पीछे नाचती थीं काजल राघवानी

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Struggle: काजल राघवानी को भोजपुरी सिनेमा जगत की बेस्ट और सफल एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। काजल ने अपनी एक्टिंग से ना सिर्फ भोजपुरिया क्षेत्र बल्कि देश-विदेश तक पहचान हासिल की। भोजपुरी फिल्मों के लिए काजल दर्शक से लेकर डायरेक्टर्स की भी पहली पसंद मानी जाती है। कम समय में ही काजल राघवानी ने भोजपुरी सिनेमा में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। लेकिन यहां तक पहुंचना काजल के लिए आसान नहीं था और ना ही उन्हें यह सफलता रातों रात हासिल हुई। इसके लिए काजल को संघर्षों का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम आपको काजल के फिल्मी करियर के बारे में बताएंगे।

पढ़ें- खेसारी लाल यादव के गाने 'ले ले आई एगो कोको कोला' ने तोड़े रिकॉर्ड, मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज

11 साल की उम्र में काजल की एक्टिंग की शुरुआत

बहुत कम लोग जानते हैं कि काजल राघवानी ने महज 11 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। लेकिन काजल पहली बार भोजपुरी नहीं बल्कि मराठी फिल्म में नजर आई थी। इस मराठी फिल्म के साथ ही काजल के लिए एक्टिंग के दरवाजे खुल गए। हालांकि इसमें उनका बहुत छोटा सा रोल देखने को मिला था। मराठी के बाद काजल ने एक गुजराती फिल्म की भी शूटिंग की। बता दें कि काजल गुजरात की ही रहने वाली हैं।

ऐसे मिला भोजपुरी फिल्मों में ब्रेक

काजल राघवानी का भोजपुरी फिल्मों में आना प्लानिंग नहीं था। बल्कि ऐसा संयोगवश ही हुआ। एक गुजराती फिल्म की शूटिंग के लिए काजल फोटोशूट कराने अपने दोस्त के पास मुंबई गई। यहां उनकी मुलाकात डायरेक्टर अजय ओझा से हुई। इसके बाद काजल का भोजपुरी फिल्मों में करियर शुरू हो गया। काजल ने अजय ओझा की भोजपुरी फिल्म ‘सुगना’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद काजल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद काजल ने एक के बाद एक हिट फिल्मों की लाइन लगा दी। अब तक वह कई बड़े स्टार्स क साथ भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मेहंदी लगाके रखना, हुकूमत, संघर्ष, दबंग आशिक और कूली नंबर 1 काजल की हिट फिल्मों में एक है।

कभी बैक डांसर हुआ करती थीं काजल

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल के एक्टिंग के साथ ही उनके डांस को काफी पसंद किया जाता है। कई भोजपुरी फिल्मों में काजल ने अपने डांस से आग लगा दी। काजल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें बचपन से ही डांस करने का शौक रहा है। जब वह 9 साल की थीं तभी डांस क्लास ज्वाइन किया था। करीब 5 साल तक काजल ने एक डांसर के रूप में भी काम किया। काजल ने बताया कि जब वह ग्रुप में डांस करती थी जो उन्हें ग्रुप में सबसे पीछे डांस कराया जाता था। क्योंकि उनकी हाईट बहुत ज्यादा थी।

अगली खबर