Monalisa Net Worth: पति विक्रांत सिंह राजपूत से भी ज्यादा कमाती हैं मोनालिसा, जानें नेटवर्थ

Actress Monalisa Net Worth: मोनालिसा भोजपुरी की मशहूर और सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं, जो किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करती हैं। कमाई के मामले में तो मोनालिसा पति विक्रांत सिंह राजपूत से भी आगे हैं।

Monalisa Vikrat
मोनालिसा-विक्रांत  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लग्जरी लाइफस्टाइल की शौकीन हैं मोनालिसा
  • पति विक्रांत सिंह से ज्यादा है मोनालिसा की फीस
  • एक एपिसोड के 50 हजार तक चार्ज करती हैं मोनालिसा

Bhojpuri Actress Monalisa Net Worth: मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सवा सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में मोनालिसा सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे मंहगी एक्ट्रेस है जो किसी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती है। मोनालिसा की कुल संपत्ति और इनकम के बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। कमाई के मामले में तो मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत से भी कहीं आगे है। जानते हैं मोनालिसा के नेटवर्थ के बारे में...

बंगाल की रहने वाली मोनालिसा ने अपने हुनर और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में पहचान हासिल की। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मोनालिसा ने रिएलिटी शो बिग बॉस 10’ के घर विक्रांत सिंह के साथ शादी रचाई। विक्रांत और मोनालिसा इंडस्ट्री के खूबसूरत और रोमांटिक कपल के तौर पर जाने जाते हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब जंचती है। मोनालिसा अक्सर पति विक्रांत के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती है और वेकेशन पर जाया करती हैं। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा लग्जरी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ ही कई टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। इनदिनों वह फिल्मों से ज्यादा टीवी शो में नजर आ रही है। एक एपिसोड के लिए मोनालिसा 50 हजार तक फीस चार्ज करती है। वहीं बात करें फिल्मों की तो फिल्म के लिए मोनालिसा 15-20 लाख तक चार्ज करती हैं। मोनालिसा लग्जरी लाइफस्टाइल की शौकीन हैं। वह आलिशान घरों की मालकिन हैं और उनके पास कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा की कुल संपत्ति 2.5 मिलियन डॉलर के करीब है। वहीं उनके पति विक्रांत सिंग 1.5 मिलियन डॉलर के मालिक हैं।  

अगली खबर