Actress Nidhi Jha: यश कुमार से शादी के बाद इन दिनों क्या कर रही है नई दुल्हन निधि झा, जानें वर्क अपडेट

Bhojpuri Actress Nidhi Jha: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने हाल ही में एक्टर यश कुमार के साथ शादी की। शादी के बाद कपल हनीमून के लिए मालदीव गए। लेकिन इनदिनों निधि झा क्या कर रही हैं, जानते हैं उनके वर्कफ्रंट के बारे में।

Nidhi Jha
निधि झा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 17 जून को रिलीज होगी निधि की फिल्म नरसिम्हा
  • पति यश के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं निधि
  • भोजपुरी में लूलिया के नाम से जानी जाती हैं निधि

Nidhi Jha Yash Kumar Wedding: भोजपुरी की खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस एक्ट्रेस निधि झा फैंस के बीच लूलिया गर्ल के नाम से फेमस हैं। निधि ने हाल ही में भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही और सोशल मीडिया पर इसकी फोटो-वीडियो भी वायरल हुई। निधि झा ने 4 मई को इंस्टाग्राम पर शादी की पहली फोटो शेयर की है, जिसमें वह पीली साड़ी, लाल चुनरी, मांग मे सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ नजर आई। वहीं यश कुमार व्हाइट कुर्ता पायजामा और पीले रंग के गमछे में दिखें। फोटो को शेयर करते हुए निधि ने लिखा था-‘नए जीवन की शुरुआत। मैं और मेरे पतिदेव।’

शादी के बाद निधि ने दिखाया ग्लैमरस अवतार

शादी के तुरंत बाद निधि और यश हनीमून के लिए मालदीव निकल गए। हनीमून से निधि झा ने बेहद ग्लैमर और बोल्ड तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की, जो खूब सुर्खियों में रही। शादी के ही निधि और यश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05)

शेयर किए गए फोटो-वीडियो देख यह कहा जा सकता है कि न्यूली मैरिड कपल अपनी मैरिड लाइफ को भरपूर इंजॉय कर रहे हैं। लेकिन बात करें निधि झा के वर्कफ्रंट की तो चलिए जानते हैं यश की दुल्हन निधि ने काम से छुट्टी ली है या फिर वह किसी फिल्म में नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nidhi Jha (@nidhijha05)

शादी के बाद इस दिन रिलीज होगी निधि की पहली फिल्म

बात करें निधि के वर्कफ्रंट की तो निधि झा के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिस पर वह काम कर रही हैं। इस साल निधि की एक नहीं बल्कि कई फिल्में रिलीज होने वाली है। फैंस लूलिया को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार रह रहे हैं। तो आपको बता दें कि 17 जून को एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘नरसिम्हा’ बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है। इसमें निधि झा भी नजर आएंगी। खास बात यह है कि शादी के बाद यह निधि की पहली फिल्म है। इसके अलावा निधि ‘कालिख’, ‘लाडो’, और ’लालू जी की लव स्टोरी’ जैसी कई फिल्मों में दिखाई देंगी।  

अगली खबर