Ganeshotsav 2022: भोजपुरी सेलेब्स ने कुछ यूं मनाया गणेश उत्सव, सोशल मीडिया पर दी फैंस को बधाई

Ganeshotsav 2022: गणेश उत्सव के खास मौके पर भोजपुरी सेलेब्स ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। भोजपुरी के कई जाने माने सितारों ने इंस्टाग्राम पर गणेश उत्सव पर पोस्ट किए।

Ganeshotsav 2022, Bhojpuri Celebs Wishes Ganeshotsav
Bhojpuri Celebs Wishes Ganeshotsav  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भोजपुरी स्टार्स धूमधाम से मना रहे गणेश चतुर्थी का पर्व
  • अरविंद अकेला कल्लू ने पूरे परिवार के साथ मनाया गणेश उत्सव
  • गणेश चतुर्थी के मौके पर भोजपुरी स्टार्स ने दी फैंस को शुभकमानएं

Bhojpuri Celebs Ganeshotsav Post: गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और सभी हर्षोल्लास के साथ गणेश महोत्सव मना रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स के बीच भी गणेश उत्सव की खूब धूमधाम देखने को मिल रही है। वैसे भी गणेशोत्सव का त्योहार देशभर में हर धर्म के लोगों द्वारा मिलजुल कर मनाया जाता है। सभी लोग इस पर्व का आनंद लेते हैं। भोजपुरी स्टार्स भी गणेशोत्सव का त्योहार मना रहे है। कई सेलेब्स ने इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस पर्व की शुभकामनाएं दी। आइये नजर डालते हैं भोजपुरी स्टार्स के पोस्ट पर।

भोजपुरी स्टार्स गणेश चतुर्थी पोस्ट

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर गणपति की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और इस पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस को भी इसकी बधाई दी। खेसारी लाल फैंस के लिए कैप्शन में लिखते हैं- ‘आप सभी को श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। बप्पा का आशीर्वाद हमेशा उनके भक्तों के साथ रहे, मेरी मंगलमूर्ति से यही मंगल प्रार्थना है। गणपति बाप्पा मोरया।’

पूनम दुबे (Poonam Dubey)

पूनम दुबे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गणपति जी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्न हरता जीवन से सारे विघ्न दूर करे और ढेर सारी खुशियां दे।’

Also Read: Akshara Singh: खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेस को मात देती हैं अक्षरा सिंह, यहां देखें उनकी वायरल फोटोज

पवन सिंह (Pawan Singh)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह हर मौके पर फैंस को बधाई जरूर देते हैं। गणेश उत्सव के पावन मौके पर भी पावर स्टार ने फैंस को इसकी शुभकामनाएं दी। पवन सिंह ने खास अंदाज में अपनी तस्वीर बप्पा के साथ शेयर करते हुए लिखा-‘आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं’

Also Read: Hartalika Teej 2022: निधि झा इस साल यश कुमार के लिए पहली बार रखेंगी हरतालिका तीज का व्रत

अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu)

भोजपुरी सिंगर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू ने पूरे परिवार के साथ गणेश उत्सव मनाई। उन्होंने पूरे बप्पा और पूरे परिवार के साथ गणेश उत्सव की तस्वीरें शेयर की और गणपति मंत्र के साथ फैंस को इसकी शुभकामनाएं दी। कल्लू ने लिखा- ‘ॐ गं गणपतये नमो नमः
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः अष्टविनायक नमो नमः' गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं..।’

अगली खबर