Monalisa Photo: पिंक टॉप में Monalisa का बिंदास लुक, एक्ट्रेस ने लूटा फैंस का दिल

Monalisa Bold Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी दिलकश अदाओं और खूबसूरती से सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। मोनालिसा हर तरह के अटायर में नजर आती हैं और उनपर हर रंग खूब जचता हैं। लेकिन बात करें पिंक कलर की तो इसमें एक्ट्रेस कमाल की खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने पिंक कलर के टॉप में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनकी खूबसूरती देख लोग दीवाने हो गए।

Bhojpuri Actress Monalisa
मोनालिसा फोटो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पिंक ड्रेस में दिखा मोनालिसा का सिंपल लुक
  • मोनालिसा की सादगी पर दिल हार बैठे फैंस
  • पिंक टॉप में मोनालिसा की खूबसूरती देख दिल हार बैठे फैंस

Bhojpuri Actress Monalisa Pink Top Photo: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री से लेकर हिंदी, बंगाली, ओड़िया और कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस मोनालिसा का जलवा पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक छाया रहता है। मोनालिसा अपने बोल्ड लुक से हमेशा इंटरनेट पर कहर बरपाती रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर मोनालिसा की फोटो-वीडियो वायरल होती रहती है, जिसमें उनका जबरदस्त बोल्ड अवतार देखने को मिलता है। हाल ही में मोनालिसा ने पिंक कलर के टॉप में अपनी कुछ तस्वीरे शेयर की, जिसमें उनके हॉट लुक को देख फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो गई। इंटरनेट पर इन तस्वीरों को लेकर मोनासिसा खूब चर्चा में रहीं।

पिंक ड्रेस में मोनालिसा ने बरपाया कहर

मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक है। मोनालिसा भले ही इसमे बेहद सिंपल लग रही है लेकिन उनकी खूबसूरकी और हॉटनेस की खूब तारीफ की जा रही है। उन्होंने डेनिम जींस के साथ पिंक कलर की टॉप पहनी हुई है। सिंपल लुक में भी मोनालिसा आपने हॉटनेस का कहर बरपाती नजर आ रही है। मोनालिसा का यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और सभी इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही खूब वायरल हो रही है और अबतक इसे 43 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स पोस्ट में कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

Also Read: Akshara-Aamir Video: 'चांद सिफारिश' पर अक्षरा सिंह ने आमिर खान संग लगाए ठुमके, वायरल हो रहा डांस वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

कमेंट्स की आई बाढ़

पिंक कलर के टॉप में मोनालिसा का लुक फैंस को इतना भा रहा है कि लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने तो खुलेआम सोशल मीडिया पर मोनालिसा से अपने प्यार का इजहार कर दिया। यूजर ने लिखा- ‘आपसे प्यार हो गया है’, एक दूसरे यूजर ने लिखा-‘आई लव यू सो मच’, वहीं एक और यूजर ने लिखा है-‘आप मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस और प्रेरणा हो’।इसी तरह के कई कमेंट्स मोनालिसा के पोस्ट पर देखे जा सकते हैं।

Also Read: Bhojpuri Song: शिवभक्तों को पसंद आ रहा खेसारी लाल का गाना ‘भोला संघे फोटो', यूट्यूब पर मिल रहे खूब लाइक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

काम के मोर्चे पर बात करें तो मोनालिसा भोजपुरी की सवा सौ से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह भोजपुरी सिनेमा की टॉप और मशहूर एक्ट्रेस हैं। हालांकि वह लंबे समय से भोजपुरी पर्दे से दूर है। मोनालिसा ने भोजपुरी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल कुछ समय से वह टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है और टीवी शोज में नजर आ रही है। हाल ही में मोनालिसा ने अपना डिजिटल डेब्यू भी किया है।

अगली खबर