Khesari-Kajal Song: क्या आपने देखा है खेसारी का ये गाना, काजल राघवानी के साथ खूब जम रही केमिस्ट्री

Khesari lal yadav and Kajal Raghwani Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी दोनों ही भोजपुरी जगत के दिग्गज कलाकार हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। इन दिनों यूट्यूब पर काजल और खेसारी का एक गाना खूब वायरल हो रहा है।

kajal Khesari Song
काजल-खेसारी गाना  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खेसारी लाल के साथ खूब जमती है काजल की जोड़ी
  • मछरिया गाने को यूट्यूब पर मिल रहे जबरदस्त व्यूज
  • मछरिया गाने में पसंद की गई काजल-खेसारी की केमिस्ट्री

Khesari lal yadav and Kajal Raghwani Song Machhariya: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी की केमिस्ट्री भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। गाने में एक तरफ काजल का गजब का डांस और दूसरी और उनका ग्लैमरस लुक कहर बरपा रहा है। ये गाना नया तो नहीं है लेकिन एक बार फिर से दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म ‘बापजी’ के हिट सॉन्ग ‘मछरिया’ के बारे में। इस गाने में खेसारी और काजल की जोड़ी देखने को मिली थी। वैसे तो खेसारी और काजल ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और दर्शकों द्वारा भी इनकी जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की जाती है। लेकिन मछलिया गाने में दोनों की केमिस्ट्री खूब जम रही है।

यूट्यूब पर वायरल हो रहा भोजपुरी सॉन्ग ‘मछरिया’

मछरिया गाना काजल और खेसारी के कई हिट सॉन्ग में एक है। गाने में दोनों ही कलाकारों ने दमदार परफॉर्मेंस दी है। सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि लुक के मामले में भी खेसारी और काजल इसमें बेहद अट्रैक्टिव लगे। यही कारण है कि अब तक यह गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। गाने के बोल में खेसारी, काजल से कहते हैं ‘मकई के रोटिया पर आजा बनके मछरिया हो’। इस भोजपुरी सॉन्ग को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और अब तक यूट्यूब पर मछरिया गाने को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को खेसारी लाल और खुशबू तिवारी ने अपनी आवाज से सजाया है। इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूमिक ओम झा ने दिया है। गाने को पिछले साल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।

यहां देखिए काजल और खेसारी लाल के सॉन्ग मछरिया का वीडियो-

भोजपुरी फिल्म बापजी का गाना है ‘मछरिया’

कालज और खेसारी लाल का गाना ‘मछरिया’ भोजपुरी फिल्म ‘बापजी’ का है। गाने की तरह यह फिल्म भोजपुरी बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म में काजल और खेसारी के अलावा रितू सिंह, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश और राजबीर जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएं। गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म का निर्देशन देव पाण्डेय ने किया है।  

अगली खबर