Khesari-Monalisa Song: मोनालिसा ने खेसारी से कहा 'खाली बतिया से काम न चलिए', फिर शुरू हुआ जमकर रोमांस

Bhojpuri Song: मोनालिसा और खेसारी लाल यादव दोनों ही भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने-माने सितारे हैं। इन दिनों दोनों का एक हिट रोमांटिक गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है, जिसका नाम है ‘खाली बतिया से काम न चालिए’ ।

Monalisa Khesari Song
मोनालिसा खेसारी गाना  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • मोनालिसा और खेसारी की जोड़ी ने मचाया धमाल
  • खाली बतिया से काम न चलिए गाना हो रहा वायरल
  • खूब पसंद की जाती है मोनालिसा और खेसारी की हॉट केमिस्ट्री

Monalisa Khesari lal Yadav Bhojpuri Song: मोनालिसा जोकि भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वह हमेशा ही अपने ग्लैमरस लुक को लेकर फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती है। मोनालिसा सवा सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और उन्होंने लगभग हर बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर किया है। खेसारी लाल यादव के साथ भी मोनालिसा ने कई फिल्मों में काम किया है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाते हैं। खेसारी लाल के गाने और फिल्मों को लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। खेसारी लाल के साथ मोनालिसा की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है। अब ऐसे में मोनालिसा और खेसारी की जोड़ी एक साथ नजर आए तो धमाका होना लाजमी है। इन दिनों खेसारी और मोनालिसा का एक गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

खाली बतिया के काम न चलिए

खेसारी और मोनालिसा का गाना खाली बतिया से काम न चलिए में खेसारी और मोनालिसा के बीच डांस और रोमांस दोनों देखने को मिल रहा है। दर्शक भी इस गाने में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि एक बार फिर से यह गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है।

तेरे नाम फिल्म का है गाना

बता दें कि खाली बतिया से काम न चलिए गाना भोजपुरी फिल्म ‘तेरे नाम’ का है, जोकि 2014 में रिलीज हुई थी। अब एक बार फिर से यूट्यूब पर फिल्म से यह गाना धमाल मचा रहा है। गाने में मोनालिसा और खेसारी  के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं मोनालिसा अपनी बोल्ड अदाओं और डांस से फैंस को दीवाना बना रही है। खेसारी और मोनालिसा की हॉट केमिस्ट्री के कारण ही ये गाना इतना हिट हो पाया।

Also Read Akshara Singh Bhojpuri Song: ये हैं अक्षरा सिंह के टॉप 5 गाने, यूट्यूब पर तोड़ चुके व्यूज के रिकॉर्ड्स

यहां देखिए गाने का वीडियो

यूट्यूब पर मिल रहे खूब व्यूज

खेसारी और मोनालिसा के सॉन्ग खाली बतिया से काम न चलिए को यूट्यूब पर खूब व्यूज मिल रहे हैं और एक बार फिर ये यह सॉन्ग फैंस के बीच छाया हुआ है। गाने को अब तक 9,717,711 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

Also Read- खेसारी लाल यादव के नए गाने 'बैगन लेलअ' ने मचाई धूम, एक दिन में मिले एक मिलियन व्यूज

अगली खबर