भोजपुरी फिल्मों में होली की चढ़ने लगी खुमारी, गाना 'पिचकारियां के मजा लेलs' रिलीज के साथ हुआ वायरल

Bhojpuri Holi Song Pichkariyaan ke Maja Le Le: गाना 'पिचकारियां के मजा लेलs' दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। खबर लिखे जाने तक गाने को साढ़े छह लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यहां देखें ये गाना...

Bhojpuri Holi Song
Bhojpuri Holi Song 
मुख्य बातें
  • होली स्पेशल भोजपुरी गाना 'पिचकारियां के मजा लेलs' दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है।
  • इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है।
  • गाने में सृष्टि उत्तराखंडी नजर आ रहीं हैं।

Bhojpuri Holi Song: होली को अभी भले कुछ वक्त हो, लेकिन भोजपुरी गीत - संगीत की दुनिया में होली की खुमारी चढ़ने लगी है। ऐसे में आये दिन एक से बढ़कर एक भोजपुरी होली स्पेशल गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून ने भी यूट्यूब पर अपना नया गाना 'पिचकारियां के मजा लेलs' रिलीज कर दिया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

गाना 'पिचकारियां के मजा लेलs' दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहा है। खबर लिखे जाने तक गाने को साढ़े छह लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है, जो फूहड़ता से दूर है। वहीं, गाने में सृष्टि उत्तराखंडी नजर आ रहीं हैं। लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक  शिशिर पांडेय का है। गाने के वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं। गाने को लेकर नीलकमल सिंह ने कहा कि हमारा गीत - संगीत भी फूहड़ता और द्विअर्थी मतलब वाले गाने से  कुछ अलग कर रहा है। उसी सीरीज का यह गाना है और दर्शक भी इसलिए हमारे गाने को पसंद भी कर रहे हैं। 

Also Read: होली के रंग को गाढ़ा कर देगा आम्रपाली दुबे और निरहुआ का ये भोजपुरी गाना

रिलीज हुआ था आम्रपाली दुबे-निरहुआ का होली गाना
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का गाना 'यूपी बिहार के होली' गाने (Amrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav Holi Bhojpuri Song) रिलीज हो गया। इस गाने में लंबे समय बाद फिर से निरहुआ और आम्रपाली की केमेस्ट्री का जलवा देखने को मिल रहा है। इस गाने में यूपी से लेकर बिहार तक की सैर हो जाती है और पता चलता है कि वहां लोग कैसे धूमधाम से रंगों के त्योहार होली को सेलिब्रेट करते हैं।

आपको बता दें कि इस साल फागुन महीने के शुरुआत 17 फरवरी से हो गई है। होलिका दहन इस बार 17 मार्च को मनाया जाएगा और होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं, 10 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा।

अगली खबर