New Bhojpuri Song: जमकर धमाल मचा रहा प्रमोद प्रेमी का ये भोजपुरी सॉन्ग, अब तक मिले दो करोड़ व्यूज

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी सॉन्ग 'बोल का भाव बा लिची के हो' सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गाने को लोग काफी पंसद कर रहे हैं।

भोजपुरी गाना 'बोल का भाव बा लिची के हो' यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना जमकर धमाल मचा रहा है। अब तक इस गाने को 2 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाना एक लीची बेचने वाली लड़की के इर्द-गिर्द है। प्रमोद प्रेमी यादव ने इस गाने को गाया है। वहीं, कृष्णा बेदर्द ने गाने के बोले लिखे हैं। इसके अलावा आर्य शर्मा ने गाने का संगीत दिया है। प्रमोद प्रेमी यादव ने पिछले कुछ अरसे में भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उनके अब तक कई गाने सामने आ चुके हैं। उनके गाने आते ही छा जाते हैं। 

अगली खबर