Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना 'क्लास में झकास बाड़ू', मिले लाखों व्यूज

Pramod Premi Yadav new Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी यादव का गाना झकास बाड़ू प्रमोद प्रेमी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये एक लोक गीत है। देखें ये गाना...

Bhojpuri Song
Bhojpuri Song Pramod Premi Yadav 
मुख्य बातें
  • प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना रिलीज हो गया है।
  • प्रमोद प्रेमी यादव के गाने को कुछ ही घंटो में लाखों व्यूज मिले हैं।
  • गाने में जहां प्रमोद प्रेमी यादव माइक थामे हुए हैं।

Pramod Premi Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod premi yadav) का एक नया गाना क्लास में झकास बाड़ू रिलीज हो गया है। गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।  सिंगर ने इस गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। 

प्रमोद प्रेमी यादव का गाना प्रमोद प्रेमी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये एक लोक गीत है। गाने को प्रमोद प्रेमी यादव ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसका गीत विशाल भारती और सोनू सुधाकर ने दिया है। रिलीज होने के आठ घंटे में इस गाने को ढाई लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार बढ़ रहे हैं। गाने में जहां प्रमोद प्रेमी यादव माइक थामे हुए हैं। वहीं, उनके साथ एक आदमी साड़ी पहनकर डांस कर रहा है। वहीं, गाने में बीहाइंड द सीन वीडियो भी दिखाया गया है। 

Also Read: प्रमोद प्रेमी यादव का नया भोजपुरी गाना 'चढ़ली जवानी' रिलीज, देखें वीडियो

रिलीज हुआ था चढ़ली जवानी
प्रमोद प्रेमी यादव का इससे पहले गाना चढ़ली जवानी (Bhojpuri song Chadhali Jawani) रिलीज हुआ था। ये एक रोमांटिक गाना है, जिसके बोल कृष्णा बेदर्द के हैं जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा का है। गाना यूट्यूब चैनल म्यूजिक लाइट भोजपुरी में रिलीज हुआ है। खबर लिखे जाने तक गाने को 62 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। रिलीज से कुछ दिन पहले प्रमोद प्रेमी यादव ने इसकी झलक शेयर की थी। गाने में सिंगर रोमांस करते भी नजर आ रहे हैं। 

प्रमोद प्रेमी यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने और प्रसिद्ध सिंगर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत माजा मे साजा से साल 2015 मे शुरू किया था। वहीं, एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने साल 2017 में 'बॉर्डर पार सजनी हमार' से की थी।

अगली खबर