म‍िल‍िये इन भोजपुरी स‍ितारों के र‍ियल लाइफ पार्टनर से, कोई मानता है गुड लक तो कोई छूता है पैर

भोजपुरी स‍िनेमा सबसे लोकप्रिय क्षेत्रीय स‍िनेमा माना जाता है। यहां के स‍ितारों की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड स‍ितारों की तरह है। आज हम आपको म‍िलवाते हैं भोजपुरी स‍ितारों के र‍ियल लाइफ पार्टनर्स से।

Life partners of Bhojpuri stars
Life partners of Bhojpuri stars  

भोजपुरी स‍िनेमा सबसे लोकप्रिय क्षेत्रीय स‍िनेमा माना जाता है। यहां के स‍ितारों की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड स‍ितारों की तरह है। इनकी फ‍िल्‍मों को लेकर फैंस की दीवानगी जबरदस्‍त देखने को मिलती है। साथ ही भोजपुरी स‍िनेमा में कुछ ऐसी जोड़ियां भी हैं जो जब भी पर्दे पर आती हैं तो तहलका मचाती है।

सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और अंजना सिंह, यह ऐसी जोड़ियां हैं जो जबरदस्‍त हिट हैं। कई बार तो फैंस असल जिंदगी में भी इन्‍हें पति पत्‍नी मान लेते हैं। पर ऐसा है नहीं। आज हम आपको म‍िलवाते हैं भोजपुरी स‍ितारों के र‍ियल लाइफ पार्टनर्स से।  

दिनेश लाल यादव निरहुआ

भोजपुरी एक्‍टर और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की पत्‍नी फ‍िल्‍मी बैकग्राउंड से नहीं हैं। वह एक साधारण महिला हैं। साल 2000 में निरहुल और मंशा देवी की शादी हुई थी। उनके तीन बच्‍चे हैं। बेटी अदिति और बेटे आदित्‍य और अमित। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Vikraant singh (@vikrant8235) on

विक्रांत सिंह 

भोजपुरी एक्‍टर विक्रांत सिंह की लोकप्रियता जबरदस्‍त है। वहीं भोजपुरी पर्दे से लेकर हिंदी टीवी जगत में मोनालिसा ने भी खूब नाम कमाया है। आपको बता दें कि यह दोनों असल जिंदगी में पति पत्‍नी हैं। करीब 9 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।

यश कुमार 

भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अंजना सिंह की जुगलबंदी भले ही पवन सिंह के साथ जमती है लेकिन असल जिंदगी में वह भोजपुरी एक्‍टर यश कुमार को पूरा करती हैं। दोनों सितारों ने एक दूसरे को डेट किया और फ‍िर शादी की। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम अदिति है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by BhojpuriyaStyle (@bhojpuriyastyle) on

पवन सिंह 

भोजपुरी सिनेमा के दिग्‍गज एक्‍टर पवन सिंह ने दो शादी कीं। साल 2014 में पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी की थी लेकिन 2015 में उन्‍होंने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह ने 2018 में ज्‍योति सिंह से दूसरी शादी की।

खेसारी लाल यादव 

निरहुआ की तरह खेसारी लाल यादव की पत्‍नी भी नॉन फ‍िल्‍मी बैकग्राउंड से हैं। उनकी पत्‍नी चंदा देवी खेसारी का गुड लक हैं। उनके दो बच्‍चे हैं। बेटी का नाम कृति है जबकि बेटे का नाम ऋषभ है।

रवि किशन

भोजपुरी एक्‍टर और गोरखपुर सांसद रवि किशन की पत्‍नी का नाम प्रीति है और वह भी नॉन फ‍िल्‍मी बैकग्राउंड से हैं। रवि किशन ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि प्रीति में उन्‍हें भगवान दिखते हैं और वह उनके पैर भी छूते हैं। 

अगली खबर