निरहुआ-अंजना सिंह का अबतक का सबसे रोमांटिक गाना, वीडियो देख बढ़ जाती है सांसे

Nirahua Anjana Singh Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ और अंजना सिंह की जोड़ी वैसे तो कई गाने और फिल्मों में देखी जा चुकी है। लेकिन एक ऐसा गाना है, जिसमें दोनों के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी। भोजपुरी सॉन्ग ‘सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा’ में निरहुआ और अंजना सिंह की शानदार केमिस्ट्री के कारण ये गाना यूट्यूब पर खूब छाया रहता है।

Nirahua Anjana singh Song
निरहुआ और अंजना सिंह  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • सुहाग वाली रतिया गाने में टावल में अंजना सिंह और निरहुआ ने किया डांस
  • अंजना सिंह और दिनेश लाल यादव के सबसे रोमांटिक गानों में एक है ये गाना
  • सुहाग वाली रतिया कबर राजा गाने में निरहुआ और अंजना के बीच दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

Nirahua Anjana Singh Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव और हॉट केक के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह खूब पॉपुलर हैं। दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स माने जाते हैं। यही कारण है कि दोनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। अंजना सिंह और दिनेश लाल यादव ने एक साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया है। पर्दे पर दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। वहीं बात जब भोजपुरी गानों की हो रही है तो निरहुआ और अंजना का एक गाना खूब पसंद किया गया था। इस गाने में दोनों जबरदस्त रोमांटिक का तड़का लगाते दिखें। यही कारण है कि पुराना होने के बाद भी ये गाना फैंस के बीच अबतक खूब पसंद किया जाता है।

Also Read: एमएमएस लीक होने के बाद भी शिल्पी राज का जलवा कायम, जोरदार डांस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर किया कमबैक

 गाना ‘सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा’

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा’। ये गाना अंजना और निरहुआ के कई फेमस और हिट गानों में से एक है। हालांकि ये गाना आज से करीब पांच साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन सोशल मीडिया और यूट्यूब के दौर में आज भी दर्शकों द्वारा ये गाना खूब देखा जाता है। सुहाग वाली रतिया पूरा करब राजा गाने में अंजना और निरहुआ टावल में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

थके हारे काम से आते हैं तो अंजना उसे अपने लटके-झटके से खूब इंप्रेस करने की कोशिश करती है। लेकिन निरहुआ पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। पहले अंजना साड़ी में नजर आती है, फिर सिल्क की नाईटी में। लेकिन अंजना जब टावल पहनती हैं तो निरहुआ उनकी बोल्डनेस पर फिसल जाते हैं।  

Also Read: Bhojpuri Gana 2022: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'रेड ओठललिया' रिलीज, वायरल हुआ वीडियो

ये भोजपुरी गाना बेहद रोमांटिक है और इसमें निरहुआ और अंजना की केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि आप गाने के वीडियो को पूरा देखने पर मजबूर हो जाएंगे। यही कारण है कि फैंस द्वारा ये गाना इतना पसंद किया जाता है। बता दें कि सुहाग वाली रतिया करब राजा गाना भोजपुरी फिल्म ‘हथकड़ी’ का है। इस गाने को खेसारी लाल यादव, इंदु सोनाली और कल्पना ने आवाज दी है।

अगली खबर