New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय का नया गाना हुआ रिलीज, दुबई में खेलते दिखे होली

भोजपुरी गाना
Updated Feb 29, 2020 | 18:14 IST

New Bhojpuri Holi Song: हाल ही भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय का गाना 'अरब में होली' रिलीज हुआ है। अबतक इस गाने को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Latest Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय का नया गाना रिलीज हो गया है। इससे पहले भी रितेश कई गाने- जान मारे लहँगा, हैलो कौन और पियवा से पहिले जैसे कई गानों से अपनी पहचान बना चुके हैं। तो वहीं होली के मौके पर रितेश पांडेय का नया गाना 'अरब में होली' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। रितेश पांडेय इस 'अरब में होली' गाने में दुबई में होली खेलते नजर आ रहे हैं। हाल ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 576,542 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें की दर्शकों के दिलों पर छा रहे इस गाने को खुद रितेश पांडेय ने गाया है। इसके बोल गोविन्द ओझा ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक गोविन्द ओझा और पंकज तिवारी ने मिलकर दिया है। 
 

अगली खबर