Amrapali Dubey Bhojpuri Gana: रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना 'I am Sorry', देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Sep 14, 2021 | 08:52 IST

Amrapali Dubey Bhojpuri Gana i am sorry release : भोजपुरी सिनेमा की हॉट एवं दिलकश अदाकारा आम्रपाली दुबे का नया गाना 'आई एम सॉरी' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।

Amrapali Dubey Bhojpuri Gana i am sorry release : भोजपुरी सिनेमा की हॉट एवं दिलकश अदाकारा आम्रपाली दुबे के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। फैंस को उनके गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उनके गाने का प्रोमो जारी होते ही फैंस इंतजार करने लगते हैं। हाल ही में उनका नया गाना 'आई एम सॉरी' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर यह गाना टॉप सर्च में दिख रहा है। गाने में आम्रपाली दुबे अपने हीरो के साथ में कार में बैठी नजर आ रही हैं। वह हीरो से नाराज हैं और हीरो उन्‍हें मनाने की कोशिश कर रहा है। मनाने के लिए वह आम्रपाली को टेडीबियर देता है, फूल देता है, सॉरी कहता है, तब जाकर आम्रपाली उसे माफी करती हैं और गले लगा लेती हैं। गाने का वीडियो काफी प्‍यारा है।

अगली खबर