Antra Singh Priyanka Song: दर्शकों को भा रहा है भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका का ये गाना, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Jun 11, 2020 | 12:42 IST

Antra Singh Priyanka Song: भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका के गानों पर लोग अक्सर झूमते नजर आते हैं। दर्शकों को इनके गाने खूब पसंद आते हैं। अब उनका हालिया रिलीज गाना भी धमाल मचा रहा है

Antra Singh Priyanka Song: भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका अपने गानों के लिए काफी मशहूर हैं। अभी तक उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। अब अंतरा सिंह एक नया गाना लेकर आई हैं। जिसका नाम है- 'आय लव यू बोललू हा'। गाने में दो प्रेमियों की लव स्टोरी को दिखाया गया है। शुरू- शुरू का प्यार, छुप-छुप कर बातें करना, मिलने का बहाना ढूंढ़ना यही सब इस गाने का थीम है। आपको बता दें इस गाने के बोल आर आर पंकज ने लिखे हैं। गाने का संगीत मोहित मौर्या का है और गाने को डायरेक्ट गोविन्द प्रजापति ने किया है। 

अगली खबर