[Video] अरविंद अकेला कल्लू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भागकर शादी करने के लिए हुए तैयार, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Dec 14, 2020 | 19:14 IST

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना जागो ग्राहक जागो लईकी लेके भागो यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचाए हुए है। इस गाने को मजेदार तरीके से रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया है।

Jago Grahak Jago Laiki Leke Bhago: जागो ग्राहक जागो लईकी लेके भागो रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। गाने को मजेदार तरीके से रोमांटिक अंदाज में फिल्माया गया है। गाने में अरविंद अकेला कल्लू की गर्लफ्रैंड उन्हें वीडियो कॉल करती हैं और पूछती हैं कि पिता जी से हमारी शादी की बात हुई। 

अरविंद अकेला कल्लू जिस पर अपनी गर्लफ्रैंड से कहते हैं कि पिता जी ने शादी के लिए हां कर दिया है, लेकिन उन्होंने दहेज की एक लंबी लिस्ट बनाई है। जिसे सुन उनकी गर्लफ्रैंड चौक जाती हैं और कहती हैं कि इससे अच्छा लव मैरिज है कम खर्चे में शादी हो जाएगी। 

अपनी गर्लफ्रैंड की बात सुन अरविंद उनकी बात से सहमत हो जाते हैं और कहते हैं चलो जल्दी से भाग कर शादी कर लेते हैं। गाने की केमिस्ट्री बेहद मजेदार है, जिसे सुन आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे। 

गाने को अब तक 10 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं जो गान की पॉपुलेरिटी को बयां कर रहा है। गाने को लिरिक्स अजय बच्चन ने दिया है। जबकि म्यूजिक दीपक दिलकश ने दिया है।

अगली खबर