Bhojpuri Song 2020: खेसारी-कल्पना का भोजपुरी गाना 'बोलिया बोले कोइलरिया' हुआ वायरल, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Jun 21, 2020 | 13:43 IST

Kheshari Lal Yadav Kalpna Bhojpuri Songs 2020: खेसारी भोजपुरी सिनेमा के ऐसे स्टार हैं जिन्होंने हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर की है। इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक गाना फिर से चर्चा में आ गया है...

Bhojpuri Songs 2020: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जब-जब बड़े परदे पर आते हैं फैन्स को खूब एंटरटेन करते हैं। खेसारी के गाने हों या फिर फिल्में, दोनों ही दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। खेसारी भोजपुरी सिनेमा के ऐसे स्टार हैं जिन्होंने हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर की है। इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक गाना फिर से चर्चा में आ गया है। जिसका वीडियो यू-ट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। खेसारी का ये गाना 'बोलिया बोले कोइलरिया' है। जो कि पति-पत्नी की आपसी बातचीत पर बेस्ड हैं। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ की और जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। इस सॉन्ग में खेसारी ने एक्ट्रेस कल्पना के साथ स्क्रीन शेयर की है। दोनों की वीडियो में जबरदस्त हॉट केमेस्ट्री और डांस का जलवा दिख रहा है। खेसारी-कल्पना का ये सॉन्ग हीरो नंबर-1 का है। वैसे तो ये भोजपुरी गाना 'बोलिया बोले कोइलरिया' 2015 का है लेकिन एकबार फिर दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इसे 43 लाख लोग देख चुके हैं। 

अगली खबर