Bhojpuri Holi Song 2021:होली पर धूम मचा रहा है दिनेश लाल यादव निरहुआ का नया गाना- 'भौजियन से पाला पड़े'

भोजपुरी
Updated Mar 27, 2021 | 12:19 IST

Holi Bhojpuri Song BHAUJAIYAN SE PALA PAD: होली के त्योहार पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने नया गाना भौजियन से पाला पड़े रिलीज कर दिया है। गाने को 16 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Holi Song: होली के मौके पर भोजपुरी गाने यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं। रंगों के इस त्योहार पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने नया गाना भौजियन से पाला पड़े रिलीज कर दिया है। 

भौजियन से पाला पड़े गाना 16 मार्च को रिलीज हुआ। 10 दिन में ही इस गाने को 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में निरहुआ के साथ आकांक्षा दुबे और आशीष वर्मा नजर आ रहे हैं।

निरहुआ ने इससे पहले सोशल मीडिया पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया था। गाने में दोनों की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इसके अलावा अपने डांस मूव से आकांक्षा दुबे काफी इंप्रेस कर रही हैं। 

भौजियन से पाला पड़े गाने को विमल बावरा और राना सिंह ने लिखा है। वहीं, गाने का म्यूजिक महिपाल भारद्वाज ने कंपोज किया है। इसे टीसीरीज के भोजपुरी यूट्यूब चैनल हमार भोजपुरी पर रिलीज किया गया है।

अगली खबर