New bhojpuri song 2020: भोजपुरी सिंगर अमरेंद्र कुमार का गाना 'दिल से दिल के मिलनवा' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Mar 13, 2020 | 11:56 IST

New bhojpuri song 2020: अमरेंद्र सिंह का भोजपुरी गाना 'दिल से दिल के मिलनवा' रिलीज हो गया है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यहां पर देखें इस गाने का वीडयो

New bhojpuri song 2020: भोजपुरी गानों की दीवानगी लोगों में खूब देखने को मिलती है। शादी हो या पार्टी लोग अक्सर भोजपुरी गाने को सुनना पसंद करते हैं तो वहीं भोजपुरी सिंगर अमरेंद्र कुमार का एक गाना 'दिल से दिल के मिलनवा' रिलीज हो गया है।

इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में पति अपनी पत्नी को छोड़कर शहर जा रहा होता है। जिससे उसकी पत्नी दुखी नजर आती है और उन्हें जाने से रोकती है। गाने के आखिर में पति वापस लौट आता है।

बता दे इस गाने को अमरेंद्र कुमार ने गाया है और इसके लिरिक्स भी उन्होंने खुद ही तैयार किया है। गाने को म्यूजिक आर्या स्टुडियो ने दिया है। खबर लिखे जोने तक इस गाने को 3,780 व्यूज मिल चुके हैं। 

अगली खबर