Bhojpuri Chhath Gana: छठ पूजा पर छाया शारदा सिन्हा का भोजपुरी गाना 'नदिया के तीरे तीरे', 24 लाख लोगों ने देखा

भोजपुरी
Updated Nov 01, 2019 | 05:00 IST

Chhath Puja 2019 Sharda Sinha Bhojpuri Song: शारदा सिन्हा का छठ पर्व से पहले एक गाना 'नदिया के तीरे तीरे' खूब धूम मचा रहा है। गाने में छठ पूजा को बखूबी दिखाया जा रहा है।

भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा का छठ पर्व से पहले एक गाना 'नदिया के तीरे तीरे' खूब धूम मचा रहा है। गाने में छठ पूजा को बखूबी दिखाया जा रहा है। अब तक शारदा सिन्हा के इस भोजपुरी गाने 'नदिया के तीरे तीरे' को 23 लाख 79 हजार व्‍यूज मिल चुके हैं। इस गीत को शारदा सिन्हा ने गाया है और हृदय नारायण झा ने इसके लीरिक्स लिखे हैं। पांच मिनट 42 सेकंड के इस गाने में शारदा नदी के किनारे बैठकर महिलाओं के साथ बैठकर पूजा कर रही हैं। उनके साथ बैठी महिलाएं भी इस भोजपुरी गीत में भागीदारी ले रही हैं। 

अगली खबर