Bhojpuri Song 2021: खेसारी लाल के नए भोजपुरी गाने 'आजा राजा किस कर' ने मचाया बवाल, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

भोजपुरी
Updated Sep 26, 2021 | 13:06 IST

Bhojpuri Superhit Song 2021 AAJA RAJA KISS KAR Video: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'आजा राजा किस कर' रिलीज हो गया है। इस गाने को खेसारी और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav)का नया भोजपुरी गाना 'आजा राजा किस कर' (AAJA RAJA KISS KAR) रिलीज किया गया है। यह गाना उनकी फिल्म 'बापजी' (Baap Ji) का है। बता दें इस सॉन्ग का ऑडियो पहले ही रिलीज किया जा चुका था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब वीडियो रिलीज किया गया है, इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस भोजपुरी गाने को को खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह पर फिल्माया गया है। जबकि गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इसे वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया है।

अगली खबर