Navratri Bhojpuri Bhajan: नवरात्रि के पहले दिन वायरल हुआ मां शैलपुत्री का भोजपुरी भजन, हो जाएंगे भक्ति में लीन

भोजपुरी
Updated Mar 25, 2020 | 13:45 IST

Navratri Bhojpuri song 2020: चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है और इसके पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री का भोजपुरी भजन वायरल हो रहा है।

Chaitra Navratri Bhojpuri Bhajan 2020: चैत्र नवरात्रि आज यानी 25 मार्च से शुरू हो गई है। भोजपुरी सिंगर हर त्योहार के मौके पर कई गाने लेकर आते हैं। नौ दिन चलने वाले इस त्योहार पर भी कई नए भोजपुरी गाने रिलीज हुए हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। उन्हीं का एक भोजपुरी भजन 'आये जो देवी मैया के दर पे' वायरल हो रहा है। ये गाना 'मैया का मंदिर' एलबम को है। इसे सिमरत और नीलिमा ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाने के बोल सुभाष बोस ने लिखे हैं। माता के इस भोजपुरी भजन को बहुत पसंद किया जा रहा है।

अगली खबर