Chhath Puja Geet 2021: Khesari Lal और Antara Singh के नए छठ गीत ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका 

भोजपुरी
Updated Nov 08, 2021 | 17:42 IST

Chhath Puja 2021 Geet Khesari Lal And Antara Singh Chhathi Maiya Song: जाने-माने सिंगर खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है। छठ के महापर्व पर आधारित है यह नया छठ गीत दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। 

Chhath Puja 2021 Geet Khesari Lal And Antara Singh Chhathi Maiya Song: छठ के महापर्व के दौरान कई भोजपुरी सिंगर अपने नए छठ गीत रिलीज कर रहे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने अपना नया भोजपुरी छठ गीत 'छठी मईया' रिलीज किया है। छठी मईया गाने में खेसारी लाल यादव और अनिशा पांडे को फीचर किया गया है। इस गाने में देखा जा सकता है कि छठ का व्रत रखने वाले लोगों की सेवा के लिए खेसारी लाल चाय का स्टाल खोले हैं। वहीं, अनिशा पांडे ठंड में कांप रही हैं मगर खेसारी लाल उन्हें चाय नहीं दे रहे हैं। खेसारी लाल और अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज को दर्शकों द्वारा ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इस गाने के बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं। 

अगली खबर