Khesari Lal Bol bam Song: महाशिवरात्रि पर छाया खेसारी लाल का गाना 'बम बम गूंजता देवघर में', देखें वीडियो

भोजपुरी
Updated Mar 09, 2021 | 07:29 IST

Khesari Lal yadav Bol bam Song bhojpuri mahashivratri: महाशिवरात्रि से पहले यूट्यूब पर भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव का गाना 'बम बम गूंजता देवघर में' धूम मचा रहा है।

Khesari Lal yadav Bol bam Song bhojpuri mahashivratri: महाशिवरात्रि से पहले यूट्यूब पर भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव का गाना 'बम बम गूंजता देवघर में' धूम मचा रहा है। इस बोल बम गाने में खेसारी लाल यादव भगवान शंकर की मस्‍ती में लीन नजर आ रहे हैं। चार मिनट 48 सेंकड का यह गाना खेसारी लाल यादव के सर्वाधिक लोकप्रिय गानों में शामिल है। इस गाने को अब तक 10 करोड़ से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव नजर आ रहे हैं, वहीं इस गाने को उन्‍होंने ही आवाज दी है। यह गाना भगवान शंकर की भक्ति से सराबोर है। 

अगली खबर